Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: आरोन फिंच ने बताया मैदान की बात, टिम पेन के स्लेजिंग पर रोहित शर्मा ने दिया था ये जवाब

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के दुसरे दिन जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे. तब ऑस्ट्रेलियाई  कप्तान टीम पेन उनको खूब उकसाते हुए नजर आएं. उन्होंने कहा कि अगर वो छक्का लगाते हैं तो वो मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करेंगे. पेन बार-बार उनको उकसा रहे थे. हालांकि रोहित शर्मा पर पेन के बात का कोई असर नहीं पड़ रहा था, वो अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी करते जा रहे थे और भारत बड़े स्कोर तक बढ़ रहा था.

टिम पेन के उकसाने वाले बयान पर फिंच ने कही ये बात 

अपने कप्तान टिम पेन के स्लेजिंग वाले घटना पर आरोन फिंच ने कहा, कि

‘हम रोहित के साथ थोड़ा मजाक करने की कोशिश कर रहे थे. मैंने रोहित से पूछा कि क्या हम मिड-ऑन लाएं, अगर वह हमें  आईपीएल मोड में लेकर चले जाए, लेकिन उसने दुर्भाग्य से ऐसा कुछ नहीं किया और सही तरीके से बल्लेबाजी करता रहा.”

फिंच ने आगे कहा मैच के तीन नतीजे संभव 

 

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज ने कहा, कि

“मुझे लगता है कि अब भी तीनों नतीजे संभव हैं, शत प्रतिशत, भारत की जीत, ऑस्ट्रेलिया की जीत और ड्रा.’’

 

इसके साथ ही फिंच ने कहा,

‘यह पारंपरिक ऑस्ट्रेलियाई विकेट नहीं है जहां आप पूरे दिन तीन स्लिप और एक गली लगा सकते हो. इसके अलावा गेंद सीम करती है और अच्छा उछाल होता है जैसा हमने पर्थ में देखा.वहां कई कैच विकेट के पीछे लपके गए.’

पैट कमिंस की जमकर करी तारीफ़ 

फिंच ने कमिंस की तारीफ़ करते हुए कहा, कि

“मुझे लगता है कि पैट कमिंस ने पारी में 34 ओवर गेंदबाजी की और इसके बाद नाइट वॉचमैन के रूप में पैड पहनकर तैयार बैठना काफी साहसिक प्रयास है.यह उसकी शानदार फिटनेस को दर्शाता है.उसे संभवत: पहले दो टेस्ट में वह इनाम नहीं मिला, जिसका वह हकदार था.’’

कमिंस ने पहले दिन सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी को आउट करने के बाद दूसरे दिन शतक जड़ने वाले पुजारा को भी पवेलियन भेजा.

कोहली और पुजारा के आउट होने के बाद रणनीति में थोड़ा बदलाव आया

फिंच ने ये भी कहा, कि

“कोहली और पुजारा के आउट होने के बाद मुझे लगता है कि उनकी रणनीति में थोड़ा बदलाव आया. उनके 300 रन के आस पास पांच विकेट थे और मुझे लगता है कि वहां हमारे पास मौका था. उनके मध्यक्रम ने शानदार प्रदर्शन किया, हमारे दो दिन मैदान पर बिताने के बाद उनका पारी घोषित करने का फैसला हैरान करने वाला नहीं था.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: आरोन फिंच ने बताया मैदान की बात, टिम पेन के स्लेजिंग पर रोहित शर्मा ने दिया था ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.