Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- एक बार फिर से ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से खेली जुबानी चाल और भेज दिया मर्कस हैरिस को पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच आज से पर्थ में शुरू हुआ। पर्थ के इस नए स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन दोनों ही टीमों के लिए मिला-जुला रहा जहां दिन की समाप्ति तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट निकाल लिए हैं तो वहीं मेजबान कंगारू टीम ने 277 रन बना लिए हैं।

पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया कर रहा है पहले बल्लेबाजी

एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने 31 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ इस मैच में उतरी जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए उनके सलामी बल्लेबाज मर्कस हैरिस और एरोन फिंच ने बेहतरीन शुरूआत देते हुए पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों को विकेट से दूर रखा।

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत

पहला टेस्ट मैच हारकर अपने मनोबल को खो चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम को उनके सलामी बल्लेबाज ने बढ़िया शुरुआत देकर संबल दिया। इस जोड़ी ने लंच के बाद भी रन बनाना जारी रखा और पहले विकेट के लिए 112 रन जोड़े और बुमराह ने एरोन फिंच के रूप में पहली सफलता दिलायी।

एरोन फिंच को तो पचासा बनाने के तुरंत बाद हासिल कर लिया, लेकिन वहीं दूसरी तरफ अपना दूसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे मर्कस हैरिस पिच पर जम गए और शानदार रूप में नजर आए।

ऋषभ पंत ने जुबानी हमले से एक बार फिर दिखाया रंग, मर्कस हैरिस को फंसाया

जब मर्कस हैरिस को पिच पर जमा देखा तो अपने पहले टेस्ट में विकेट के पीछे से लगातार जुबानी हमला करने वाले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर से अपना वहीं रंग दिखाया।

ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से लगातार जुबानी हमला तेज करते हुए मर्कस हैरिस को फंसाने की कोशिश की। आखिर में युवा भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी ने ऋषभ पंत की जुबानी जंग के दम पर मर्कस हैरिस को 70 रनों के निजी स्कोर पर फंसा ही लिया और एक बार फिर से ऋषभ पंत की जुबानी रणनीति काम आ गई।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post AUSvsIND- एक बार फिर से ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से खेली जुबानी चाल और भेज दिया मर्कस हैरिस को पवेलियन appeared first on SportzWiki Hindi.