ऑस्ट्रेलिया में भारत और मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे ये सीरीज दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच खिंचतान को आगे ले जा रहा है। जिससे सीरीज में अब माहौल खराब होने का भी डर लग रहा है।
विराट कोहली और टिम पेन के बीच शब्द बाण का मामला गहराया
इसकी शुरुआत पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तब नजर आयी जब विराट कोहली अपने आपको एक विवादास्पद फैसले पर गलत आउट देने के कारण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को छेड़ते दिखे।

मैच के तीसरे दिन के आखिरी पलों में जब कंगारू कप्तान टिम पेन बल्लेबाजी कर रहे थे तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने उन्हें स्लिप में खड़े रहते हुए उकसाने की कोशिश की।
संजय मांजरेकर ने की विराट कोहली के व्यवहार की आलोचना
विराट कोहली की जुबा से निकले शब्द बाण स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गए जिसे हर किसी ने जान लिया। इसके बाद क्या था। हर कोई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज विराट कोहली की इस हरकत की आलोचना कर रहा है।

उसी तरह से इस मामले को लेकर कंगारू खिलाड़ियों के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी खासे निराश है। संजय मांजरेकर ने माना कि कोहली का ये व्यवहार ठीक नहीं था।
विराट की जगह दूसरा खिलाड़ी होता तो उस पर होती कार्यवाही
संजय मांजरेकर ने कमेन्ट्री के दौरान कहा कि “ऑनफील्ड व्यवहार के कारण भारतीय कप्तान अपनी महानता को हल्का कर रहे हैं। टिम पेन के साथ उनकी भिड़ंत की घटना नहीं होनी चाहिए थी।”

संजय मांजरेकर ने कहा कि “विराट कोहली एक ब्रांड हैं। इसलिए वो बहुत सी चीजों से बच जाते हैं। बहुत से लोगों ने आउट होने के बाद उनके व्यवहार पर कुछ नहीं कहा होगा। अगर दूसरा कोई लो प्रोफाइल खिलाड़ी होता तो जरूर उसे मैच रेफरी से चेतावनी मिलती।”
कोहली को आउट होने के बाद भी ऐसी प्रतिक्रिया देने की नहीं है जरूरत
“आउट होने के बाद जाते समय हमने विराट के व्यवहार को लेकर अधिकारियों से कुछ नहीं सुना। अगर आप विराट के व्यवहार पर नजर डाले तो पाएंगे कि वो निर्णय से असंतुष्ट होने पर फैंस के बीच में ही कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे थे। विराट एक ब्रांड है और उन्हें ये शोभा नहीं देता है।”

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के शतक बनाने के बाद के जश्न को लेकर कहा कि “दूसरे तरीके से भी रन बनाए जा सकते हैं। राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर भी ये करके दिखाया है। विराट जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं वो मुझे काफी पसंद है लेकिन बल्लेबाजी के अलावा वो जो कुछ मैदान पर करते हैं मैं उसके लिए उनका फैन नहीं हूं।”
“शतक लगाने के बाद जिस तरह से उन्होंने मैदान पर इसका जश्न मनाया उसकी कोई जरूरत नहीं थी। विराट की बल्लेबाजी पर कोई शक नहीं रहा है। हर बात का जवाब विराट को अपने बल्ले से ही देना चाहिए।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: टिम पेन के साथ विराट कोहली के विवाद पर भड़का यह भारतीय क्रिकेटर, विराट को ठहराया दोषी appeared first on SportzWiki Hindi.