Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: पहले बुमराह के आंधी में उड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम, फिर कमिंस लिया बदला, मजबूत स्थिति में भारत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन समाप्त हो गया. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 54 रन बना लिए थे. उनके पांच विकेट भी गिर चुके हैं. इस तरह भारत को 346  रनों की बढ़त मिल गई है. अब भारत इस मैच को किसी हाल में जीतना चाहेगा. हालाँकि दूसरे पारी में भारत की भी स्थिति खराब बनी हुई है. मयंक अग्रवाल को छोड़ बाकी खिलाड़ी 10 का स्कोर बनाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं.
जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 151 रनों पर समेट दिया. बुमराह ने 15.5 ओवर की गेंदबाजी में 33 रन देकर 6 विकेट झटके. अपनी पहली पारी सात विकेट पर 443 रन बनाकर समाप्त घोषित करने वाले भारत को इस तरह से 292 रन की बढ़त मिली है. भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन देने का मौका था, लेकिन मेहमान टीम ने ऐसा न करने का फैसला करते हुए अपनी दूसरी पारी खेलने का निर्णय लिया.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस हैरिस और कप्तान टिम पेन ने सबसे ज्यादा 22-22 रन बनाए

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस हैरिस और कप्तान टिम पेन ने सबसे ज्यादा 22-22 रन बनाए. ट्रेविस हेड ने 20 रनों का योगदान दिया. उस्मान ख्वाजा 21, शॉन मार्श 19, पैट कमिंस 17 रनों का योगदान दे सके. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए. रवींद्र जडेजा ने दो विकेट अपने नाम किए. ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला.

भारत ने 20 गेंद पर गंवाए 4 विकेट, विहारी, पुजारा, कोहली और रहाणे आउट

पैट कमिंस ने भारत को चार शुरूआती झटके दी दिएं. कमिंस का शिकार बने अजिंक्य रहाणे. कमिंस ने विकेटकीपर पेन के हाथों रहाणे को कैच आउट करवाया. पैट कमिंस ने विराट कोहली को भी पवेलियन भेजा, दोबारा लेग साइड में गेंद विराट ने शॉट खेला लेकिन एक बार फिर हैरिस के हाथ में, पुजारा की तरह कोहली भी अपना खाता नहीं खोेल पाए.

दूसरी पारी में हनुमा विहारी फिर फ्लॉप हुएं, पैट कमिंस ने विहारी को ख्वाजा का हाथों कैच आउट करवा कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई, टीम मैनेजमेंट का विहारी को ओपनिंग कराने का आइडिया फेल रहा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: पहले बुमराह के आंधी में उड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम, फिर कमिंस लिया बदला, मजबूत स्थिति में भारत appeared first on SportzWiki Hindi.