Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BAN vs WI T20: नो बॉल पर हुआ बवाल, 9 मिनट तक रुका मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर कई बार अंपायर गलत फैसला दे देते है जिससे खिलाड़ी नाराज हो जाते है। लेकिन जब अंपायर के गलत फैसले की आलोचना अगर कोई खिलाड़ी करता है तो वह चर्चा में आ जाता है। हाल ही में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। यह मैच वेस्टइंडीज ने 50 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। लेकिन इस मैच में एक नो बॉल की वजह से बवाल हो गया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश 190 रनो का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम 17 ओवर में 140 रन बनाकर ही सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाज़ कीमो पॉल ने 15 रन देकर पांच विकेट लिये। लेकिन मैच के चौथे ओवर में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशाने थामस की गेंद पर लिट्टन दास ने शिमरॉन हेटमायर को कैच दे दिया था, लेकिन बांग्लादेश के अंपायर तनवीर अहमद ने गेंद को पहले ही नो बॉल करार दे दिया।

जब रीप्ले देखा गया तो गेंद सहीं थी। इसके बाद वेस्ट इंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने रिव्यू की मांग की और मैच रेफरी से बात करने के लिए बाउंड्री की तरफ गये। इस मामले को खत्म करने में लगभग 9 मिनट लग गए, जिसकी वजह से खेल रुक गया। वहीं मैच अधिकारियों ने अंपायर के फैसले को बरकरार रखा क्योंकि नियमों के अनुसार, मैदानी अंपायर के नो बॉल के फैसले को बदला नहीं जा सकता।

यह भी पढ़े:-

दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलेंगे एमएस धोनी, इस शानदार खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान



Herald