इंटरनेट डेस्क। आज साल 2018 का अंतिम दिन है। इस दौरान ये साल खत्म होते होते सलमान खान के घर यानी की बिग 12 को अपना बॉस मिल गया है। जी, हां बिग बॉस 12 का खिताब दीपिका कक्कड़ ने अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि बिग बॉस 12 के फाइनल मुकाबलें में पूर्व इंडियन क्रिकेटर एस. श्रीसंत और दीपिका कक्कड़ के बीच मुकाबला रोमांचक हो गया था और आखिरकार दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 के सीजन में ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की।
आपको बता दें कि मीडिया से खबर मिल रही हैं कि बिग बॉस 12 के फिनाले में पांच प्रतियोगी पहुंचे थे। जिनमें छोटे पर्दे की लोकप्रिय सिमर बहू यानी कि दीपिका कक्कड़, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी और करणवीर बोहरा पहुंचे थे। लेकिन बिग बॉस के 12वें सीजन से सबसे पहले करणवीर उसके बाद रोमिल चौधरी बिग बॉस के 12वें सीजीन से बाहर हो गए।
करणवीर और रोमिल के बाद दीपक ठाकुर भी बाहर हो गए और अंत में श्रीसंत को शिकस्त देकर दीपिका कक्कड़ ने बाजी मार ली। इसके साथ ही पहले नंबर पर दीपिका कक्कड़ और दूसरे स्थान पर एस.श्रीसंत रहे। आपको बता दें कि इस साल की बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ टीवी रियालटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 8' में भी अपने जलवे बिखेर चुकी है। आपको बता दें कि बिग बॉस 12 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान सहित छोटे पर्दे के टीवी कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस का तड़का लगाया। इन सुपरस्टार्स ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से 'बिग बॉस 12' के ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगा दिए और दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।