भारतीय महिला क्रिकेट में इस समय कोच को लेकर मामला काफी गर्माया हुआ है. इस पद को लेकर प्रशासकों की समिति सीओए के अंदर भी काफी उथल पुथल चल रही है. जहां सीओए की सदस्या डायना एडुलजी रमेश पोवार को वापस इस पद पर लाने की मांग कर चुकी है. वहीं प्रमुख विनोद राय ने उनकी मांग को ठुकरा दिया है.
क्या कहा न्यायमूर्ति आरएम लोढा ने

पूर्व न्यायमूर्ति ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा,
डायना एडुलजी और विनोद राय एक दूसरे का तमाशा बना रहे हैं.कोई भी “श्रेष्ठ या निम्न, उच्च या निचला” नहीं है. अगर अनिल कुंबले को नियमो को ताक पर रखकर हटाया गया तो डायना एडुलजी को उसी समय कोर्ट के पास जाना चाहिए अब उस बात को उछालने से कोई फायदा नहीं है.
क्या है विराट-कुंबले विवाद

एडुलजी ने अनिल कुंबले के पुरुष टीम के कोच पद से हटने को लेकर कई खुलासे कर दिए है. क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक एडुलजी ने कहा कि पिछले साल बीसीसीआई ने रवि शास्त्री को कुंबले की जगह दी देकर नियम तोड़े थे. उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को कुंबले को लेकर लगातार मैसेज भेजे थे, जो आखिरकार कुंबले के इस्तीफे का कारण बने. जबकि कुंबले का करार 2017 चैंपियंस ट्रॉफी तक का था.
सीओए, क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी इस मामले को सुलझाने के लिए कोहली से मिले थे

जिसे बाद में वेस्टइंडीज दौरे तक के लिए बढ़ा दिया था. लेकिन उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के तुरंत बाद ही जाना पड़ा. हालांकि सीओए, क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी इस मामले को सुलझाने के लिए कोहली से मिले भी थे, लेकिन असफल रहे. यही वह समय था जब रवि शास्त्री ने कोच पद के लिए आवेदन किया और 2019 विश्व कप तक के लिए उन्हें मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी.
महिला क्रिकेट कोच के बारे में क्या तर्क है डायना एडुलजी का

एडुलजी के कहा कि,
अगर कोच चयन में पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली की पसंद का ख्याल रखा जा सकता है तो सीओए प्रमुख विनोद राय को महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की पसंद का भी ख्याल रखना चाहिए जो रमेश पोवार को टीम का कोच बरकरार रखना चाहती हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post न्यायमूर्ति आरएम लोढा ने कहा, डायना एडुलजी और विनोद राय बना रहे एक दूसरे का तमाशा appeared first on SportzWiki Hindi.