भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। कभी यह अपनी बल्लेबाजी और रिकॉर्ड तोड़ने की वजह से तो कभी मैदान पर अपनी हरकतों से। ऑस्ट्रेलिया एक खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान कोहली ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन से भिड़ गये। दोनों ही खिलाड़ियों में जमकर बहस हुई। अम्पायरों को बीच में आकर दोनों को डांट तक लगानी पड़ी।
नसीरुद्दीन शाह ने कहा था बिगड़ैल खिलाड़ी

इसी बीच बॉलीवुड के अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने फेसबुक पर विराट कोहली को लेकर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने विराट को दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज तो बताया लेकिन साथ ही कहा, कि
“विराट कोहली न केवल दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं बल्कि सबसे बदतमीज खिलाड़ी भी हैं। क्रिकेट की उनकी काबिलियत उनके घमंड और बुरे व्यवहार के आगे फीकी पड़ जाती है। और मेरा इस देश को छोड़ने का कोई इरादा भी नहीं है।’
सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया

नसीरुद्दीन शाह के विराट कोहली को ऐसे बोलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एएनआई से बात करते हुए इस बॉलीवुड अभिनेता ने विराट को क्रिकेट का भगवान बता दिया। उन्होंने कहा
“विराट कोहली मेरे लिए क्रिकेट के भगवान हैं। उनमें वह जज्बा है कि वह लगातार जीतने के लिए सोचते हैं। हर किसी का नजरिया अलग- अलग होता है। आप इस जूनून में काफी कुछ करते हैं। जैसे जैसे आप परिपक्व होते हैं सब नॉर्मल होने लगता है।”
तेज गेंदबाजों को बताया सबसे बेहतरीन

भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस साल लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है। सुनील शेट्टी ने भारतीय तेज गेंदबाजों को दुनिया में सबसे बेहतरीन बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारतीय तेज गेंदबाजी को देखकर जलन भी होती है।
देखें पूरा इंटरव्यू:
The one who understands the game makes sense, not like others. pic.twitter.com/eNpvOaqL8y
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 20, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post नसीरुद्दीन शाह ने विराट कोहली को कहा था बिगड़ैल, अब सुनील शेट्टी ने दिया नसरुद्दीन को करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.