Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय गेंदबाज अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के खिलाफ करेंगे वार, डेल स्टेन ने दे डाली ये अचुक सलाह

भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर कयासों का दौर जारी है. क्रिकेट के दिग्गज अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं. किसी का कहना है कि आॅस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम के खिलाफ भारत के पास टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है, तो कोई कह रहा है कि इस आॅस्ट्रेलियाई टीम में भी भारत को चित करने का मद्दा है.

डेल स्टेन ने भारतीय गेंदबाजों को दी ये सलाह 

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज का मानना है, गेंद मूव होती है. चाहे नई गेंद हो या पुरानी गेंद वहीँ उमेश यादव के पास गति है. जबकि इशांत शर्मा के पास तेज उछाल है. वहीँ जसप्रीत बुमराह के पास योर्कर गेंद है. अगर ये खिलाड़ी बेहतरीन गेंदबाजी करें तो ऑस्ट्रेलिया टीम को परेशानी आ सकती है.

भारत की गेंदबाजी ने मुझे आश्चर्यचकित किया

डेल स्टेन ने कहा, ‘भारत के इंग्लैंड दौरे पर भी मेरा दांव मेजबान टीम पर था, लेकिन भारत ने बेहतरीन खेल दिखाया. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत को परेशान किया था, लेकिन भारत की गेंदबाजी ने मुझे आश्चर्यचकित किया. यदि वे उसी तरह गेंदबाजी करते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के सामने मुश्किलें पैदा कर सकते हैं.’

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 11 टेस्ट सीरीज खेली हैं, लेकिन उसे कभी जीत नहीं मिली है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत केवल 5 में ही जीत दर्ज कर सका है और एक मैच ड्रॉ रहा है.

लगातार दौरों से व्यस्त है टीम इंडिया 

भारत ने दिसंबर-जनवरी में दक्षिण-अफ्रीका, मार्च में श्रीलंका और उसके बाद जुलाई से सिंतबर के पहले दो हफ्ते तक इंग्लैंड का दौरा किया है. इस दौरान अपने घर में भी टीम इंडिया के प्लेयर्स लगातार क्रिकेट खेलते रहे हैं और उन्हें आराम करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है. जो उनके लिए परेशानी का सबब हो सकता है. भारतीय टीम मैच से पहले नेट्स पर खूब पसीना बहा रही है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारतीय गेंदबाज अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के खिलाफ करेंगे वार, डेल स्टेन ने दे डाली ये अचुक सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.