Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर : चोट के चलते पृथ्वी शॉ के बाद अब पर्थ टेस्ट से बाहर हुए टीम इंडिया के यह दो दिग्गज खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार, 14 दिसम्बर को पर्थ के मैदान पर खेला जायेगा. एडिलेड टेस्ट मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के हौसले एकदम बुलंद हैं और टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए भी जीत का बड़ा दव्रदार माना जा रहा हैं.

दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से ठीक पहले भारतीय टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. दरअसल यह बड़ी खबर यह हैं, कि पर्थ टेस्ट मैच से टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन बाहर हो गये हैं.

रोहित को हुई बैक इंजरी 

पर्थ टेस्ट मैच से दोनों बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने की वजह इंजरी को बताया जा रहा हैं. क्रिकबज में छपी खबर के मुताबिक… रोहित शर्मा को जहाँ बैक इंजरी की शिकायत हैं, तो वही दूसरी ओर आर अश्विन एबडडोमिनल दर्द से परेशान हैं.

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि पहले टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए रोहित शर्मा के एंकल में चोट लग गयी थी, जो अभी ठीक नहीं हो सकी हैं, जबकि एडिलेड में शानदार प्रदर्शन करने वाले आर अश्विन भी पेट में तकलीफ के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हैं.

 

The post बड़ी खबर : चोट के चलते पृथ्वी शॉ के बाद अब पर्थ टेस्ट से बाहर हुए टीम इंडिया के यह दो दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.