भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में होती थी। क्रिकेट से संन्यास लेने के समय वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। बल्लेबाजों में भी उनकी कोई तुलना नहीं थी। 1983 विश्व कप में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
सुनील गावस्कर ने की जमकर तारीफ

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कपिल देव के साथ काफी क्रिकेट खेला है। दोनों ही खिलाड़ी 1983 विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा दोनों ने एक साथ काफी क्रिकेट खेला है।
इसी वजह से गावस्कर ने कपिल देव की जमकर तारीफ की है। दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी आज तक चैनल के एक प्रोग्राम में पहुंचे थे। वहां गावस्कर ने बताया की अगर आईपीएल में कपिल देव खेलते तो नीलामी का रिकॉर्ड बन जाता।
25 करोड़ में बिकते

आईपीएल इतिहास में अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह रहे हैं। उन्हें बेंगलुरु की टीम ने 16 करोड़ रूपये में खरीदा था लेकिन सुनील गावस्कर को लगता है कि अगर कपिल देव नीलामी में होते तो उन्हें 25 करोड़ रूपये मिलते।
गावस्कर ने कहा
“आज तक मैंने खिलाड़ी और कमेंट्री के रूप में जितनी पारी देखी है उसमें कपिल की 175 पारी सबसे बेहतरीन थी। 17 के स्कोर पर 5 विकेट गिर चुके थे और गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी। हमें लगा कि पूरी टीम 70-80 पर आउट हो जाएगी। आज वह ऑक्शन में होते तो उन्हें 25 करोड़ रूपये में बिकते।”
इस साल सबसे महंगे खिलाड़ी को मिला 8.4 करोड़

आईपीएल 2019 के लिए कल जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को 8.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने भी तमिलनाडु के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को इतने ही पैसे देखकर अपनी टीम में शामिल किया। इनके अलावा 6 और ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्हें 5 करोड़ या फिर उससे ज्यादा पैसे मिले।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सुनील गावस्कर ने बताया, आईपीएल नीलामी में कितने में बिकते कपिल देव appeared first on SportzWiki Hindi.