Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेलबर्न टेस्ट से पहले विराट कोहली ने बल्लेबाज़ों को चेताया, बोल दी यह बड़ी बात

बता दें कि पर्थ टेस्ट में कप्तान कोहली ने शानदार शतक जड़ा था तथा चेतेश्वर पुजारा ने एडिलेड में भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी। इसके ठीक विपरीत अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं, जबकि गेंदबाजों ने चार पारियों में 40 विकेट चटकाए हैं।विराट कोहली मेलबर्न टेस्ट से पहले कहा है कि हमारे गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि बल्लेबाजों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपनी जिम्मेदारी लें।

उन्होंने कहा कि अगर हम बाद में बल्लेबाजी करते हैं तो बढ़त बनाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन इसके लिए बल्लेबाजों को सामूहिक प्रयास करना होगा। पहली पारी में अच्छी बढ़त लेकर हम इसका फायदा उठा सकते हैं। कोहली ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर किसी भी बल्लेबाज को नहीं कहूंगा कि क्या करने की जरूरत है, लेकिन बल्लेबाजी इकाई को निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

कप्तान कोहली ने यह बयान देकर स्पष्ट कर दिया है कि एडिलेड टेस्ट में जीत या पर्थ टेस्ट में हार का मेलबर्न टेस्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टीम के 0-2 से पिछड़ने या 2-0 से आगे होने अथवा 1-1 से बराबर होने पर कोई असर नहीं पड़ता है।

गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लियोन ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है, इस गेंदबाज ने दो टेस्ट में 16 विकेट चटकाएं हैं। कोहली ने नाथन लियोन की जमकर तारीफ की है। कोहली का मानना है कि यदि नाथन लियोन को लंबे समय तक एक ही जगह पर गेंदबाजी करने दी जाए तो वह और अधिक खतरनाक बन जाएगा।



Herald