Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘ऋषभ पंत’ के साथ पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने की शर्मनाक हरकत, शर्मसार हुई खेल भावना, वीडियो आया सामने

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट में कांटे की टक्कड़ चल रही है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रनों पर सिमट गई. भारत को इस तरह 15 रनों कि बढ़त मिली. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पिछली पारी के विफलता को भूलते हुए भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. हालांकि एक बार फिर के एल राहुल बड़ी पारी नहीं खेल पाएं और 44 रन पर अपना विकेट गवां बैठे.

पहली पारी में ऋषभ पंत के साथ ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाजों ने ऐसे की स्लेजिंग 

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहली बार ऑस्ट्रेलिया कि सरजमी पर खेल रहे हैं. जब पंत बल्लेबाजी करने आएं तो टीम कि स्थिति अच्छी नहीं थी. इस खिलाड़ी को शुरुआत भी अच्छी मिली. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज इस खिलाड़ी पर जमकर हावी होने लगें. उन्होंने ऋषभ पंत को जमकर स्लेज किया. ऋषभ पंत अपनी पारी ज्यादा देर तक नहीं चला पाएं और 25 रन पर आउट हो गएं.

यहाँ देखें वीडियो

तीसरे दिन ऋषभ पंत ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड 

भारतीय टीम के 21 साल के इस युवा विकेटकीपर ने कंगारुओं की धरती पर रिकॉर्ड्स बनाने की शुरुआत कर दी है. एडिलेड टेस्ट मैच के तीसरे दिन विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने बेहतरीन कैच लपके. पंत का विकेटकीपिंग में जलवा देखने को मिला. हालांकि बल्लेबाजी में वो ज्यादा कमाल नहीं कर पाए थे.

ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों के कैच लपके पंत ने 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान जब भारतीय गेंदबाज विकेट चटका रहे थे तो उसमें इस युवा विकेटकीपर की भी अहम भूमिका थी. ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों के कैच लपके थे. यह पंत के करियर का छठा मैच है.

ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, टिम पेन, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड का कैच लपका. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन की बराबरी कर ली है. हैडिन ने भारत के खिलाफ 2014 में खेले गए ब्रिस्बेन टेस्ट में विकेट के पीछे 6 कैच लपके थे.

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post ‘ऋषभ पंत’ के साथ पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने की शर्मनाक हरकत, शर्मसार हुई खेल भावना, वीडियो आया सामने appeared first on SportzWiki Hindi.