Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्त्री पर गौतम गंभीर ने कसा तंज, कहा जिसने जिन्दगी में कुछ किया न हो वो ही ऐसी बाते कर सकता है

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने जब से संन्यास लिया है. वो टीम के हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से राय रख रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले  भारतीय  टीम के कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को पिछले 15-20 साल में विदेशी दौरे करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम बताया था.

अभी कुछ दिन पहले गंभीर ने कहा था शास्त्री ने टीम के लिए किया क्या है?

गौतम गंभीर ने उनके उस बयान पर  कहा था  कि, ‘मेरी समझ में नही आता कि शास्त्री ने किया क्या है? उनके करियर में कौन सी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी वो रवि शास्त्री में जमकर हमला बोल रहे हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने एक बार फिर विराट और रवि शास्त्री पर जमकर हमला बोला है.

अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच हुए विवाद के बारे में कहा,

उन्होंने कहा,

‘यह भारतीय क्रिकेट का सबसे काला दौर था. यदि 15 लोग एक व्यक्ति से खुश नहीं हैं, तो जाहिर तौर पर उसके जाने का समय है, लेकिन अगर एक व्यक्ति किसी निश्चित व्यक्ति से खुश नहीं है, तो आपको अपने मतभेदों को सुलझाना होगा क्योंकि आखिरकार वह पूरे 15 सदस्यीय टीम का कोच है , सिर्फ एक खिलाड़ी का नहीं.

उनका सीधा इशारा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और वर्तमान टीम  के कोच रवि शास्त्री पर था. कुछ दिन पहले भी गंभीर ने कोच की आलोचना करते हुए कहा था कि,

‘जिन लोगो ने अपने करियर में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं किया होता वही ऐसी बातें करते हैं.ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के अलावा शास्त्री ने कुछ खास नहीं किया है. मुझे भरोसा है कि लोग शास्त्री की बातों को गंभीरता से नहीं लेंगे.मुझे लगता है उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं देखा है क्योंकि अगर ऐसा होता तो वह इस तरह का बयान नहीं देते.’

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रवि शास्त्री पर गौतम गंभीर ने कसा तंज, कहा जिसने जिन्दगी में कुछ किया न हो वो ही ऐसी बाते कर सकता है appeared first on SportzWiki Hindi.