भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी की है। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ चोटिल हुए पांड्या को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था। अब करीब तीन महीने बाद उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। उन्हें पहले न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी थी लेकिन बाद में रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल कर लिया गया।
मुंबई के खिलाफ खेला मैच

बड़ोदरा के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुंबई के खिलाफ रणजी मैदान से दोबारा मैदान पर कदम रखा। इस मैच में उन्हें गेंदबाजी की शुरुआत करने का मौका मिला और पहले ही स्पेल में उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद श्रेयस अय्यर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और इस दौरान हार्दिक को जमकर रन पड़े। शुरुआत के अपने 12 ओवर में उन्होंने 60 रन दे दिए थे और सिर्फ दो विकेट ही मिला था।
फिर की शानदार वापसी

पहले दिन का खेल खत्म होने पर हार्दिक पांड्या ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई के खिलाफ खेलते हुए 74 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसमें उन्होंने आदित्य तारे, विलास औती और शिवम दुबे को आउट कर दिया था।
दूसरे दिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और मुंबई के बचे दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 18.5 ओवर की गेंदबाजी की और 81 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
भारतीय टीम में करना चाहते हैं वापसी

हार्दिक भारतीय टीम में जल्द से जल्द वापसी करना चाहते हैं। इस मैच से पहले उन्होंने उम्मीद जताई थी कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के अंतिम तीन मैच में उन्हें मौका मिल सकता है। अब उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी कर दी है।
उन्होंने कहा था
“मैंने इंडिया ए टीम से खेलने की जगह रणजी में खेलना इसलिए सही समझा क्योंकि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। यदि मैं रणजी में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और टीम को मेरी जरूरत होती है तो मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए चुना जा सकता हूं।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post हार्दिक पांड्या ने मैदान पर वापसी करते ही मचाया धमाल, आ सकता है ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए बुलावा appeared first on SportzWiki Hindi.