स्पोर्ट्स डेस्क।भारतीय टीम में शामिल कई खिलाड़ी ऐसे है जिनको उनके फैंस उनके साथी किसी निक नेम से बूलाते है। भारतीय क्रिकेट टीम में आप शिखर धवन को जानते होंगे और इस खिलाड़ी को सब लोग प्यार से 'गब्बर' के नाम से बूलाते हैं। इस खिलाड़ी ने पहले मैच में रनों का तुफान लाकर बता दिया था की वह आने वाले समय में भारतीय टीम के सबसे अच्छे सल्लामी बल्लेबाज होंगे। धवन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस समय शिखर वनडे मैचों के साथ टी20 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शिखर का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था और 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने एकदिवसीय मैच में डेब्यू किया था।
2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर धवन ने टेस्ट में डेब्यू किया और इसी मैच से शिखर धवन ने शानदार शतक लगाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। धवन का एक स्टाइल इतना लोकप्रीय हो गया है की जब वह कोर्इ कैच ले लेते हैं तो अपना एक पैर उठाकर ताल ठोंकते हैं। यह स्टाइल उनको कबड्डी से देखकर सिखा है। शिखर ने अब तक अपने करियर में 115 वनडे मैचों में 4935 रन जिसमें 15 शतक आैर 25 अर्धशतक भी शामिल है। टेस्ट में धवन ने 34 मैच खेलकर 40.61 की आैसत से 2315 रन बनाए है।
शिखर धवन का मैदान पर तो शनदार प्रदर्शन रहा है लेकिन उनके प्यार करने का तरीका भी बहुत यादगार है। धवन को अपना प्यार पाने के लिए अपने साथी हरभजन का सहारा लेना पड़ा था। धवन की पत्नी का नाम आयशा मुखर्जी है जो मेलबर्न में रहती थी। दोनों में प्यार फेसबुक पर हुआ जो बाद में शादी तक पहुंच गया।
Herald