Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्मिथ पर लगा प्रतिबंध हटा, अब खेल सकेंगे इस टूर्नामेंट में

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के कारण एक साल के लिए अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबन की सजा भुगत रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के लिए अच्छी खबर हैं।

साल 2018: सायना सहित इन खिलाडिय़ों ने चुना अपना जीवन साथी

ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज क्रिकेटर अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी-20 में खेल सकेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर बीपीएल टी20 टूर्नामेंट खेलने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

साल 2018: ये हैं वो गेंदबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लिए सर्वाधिक विकेट, शीर्ष पांच में दो भारतीय भी

इसके साथ ही स्मिथ अगले साल पांच जनवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में कोमिला विक्टोरियंस की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो स्मिथ ने इस टीम से करार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया का ये पूर्व कप्तान जनवरी के बीच में बीपीएल के दूसरे सत्र में टीम से जुड़ जाएगा।ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक का स्थान लेंगे।

बुमराह ने कंगारू धरती पर बल्लेबाजों को गुमराह कर बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि इससे पहले बीपीएल की कुछ फे्रंचाइजी टीमों की आपत्ति के बाद बांग्लादेश बोर्ड ने स्मिथ को इस टूर्नामेंट में खेलने से रोका था, लेकिन फे्रंचाइजी द्वारा आपत्ति वापस लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी गई। गौरतलब है स्टीव स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग फे्रंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स में शामिल हैं।

अलविदा 2018: इन टॉप बल्लेबाजों ने इस साल वनडे में खेली तूफानी पारी, ये दो इंडियन भी लिस्ट में शामिल