Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर के अनुसार, विश्व कप में इस खिलाड़ी की प्रदर्शन तय करेगी भारत की जीत-हार

भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेल रही है लेकिन टीम का असली मकसद 2019 विश्व कप जीतना है। इसके लिए टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है। भारत के पास कई बड़े खिलाड़ी है और वह अपने बूते मैच जीता सकते हैं। इसी वजह है कि दो बार की विजेता टीम इस बार प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

टॉप-3 पर निर्भर टीम इंडिया

टीम इंडिया की बल्लेबाजी दुनिया की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी मानी जाती है। वनडे रैंकिंग में टॉप-2 बल्लेबाज भारत के ही हैं। एक नंबर पर कप्तान विराट कोहली हैं वहीं नंबर दो पर उपकप्तान रोहित शर्मा।

दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी शानदार फॉर्म में हैं लेकिन भारतीय टीम की असली परेशानी मध्यक्रम है। महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म काफी खराब रही है और यह टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

गौतम गंभीर ने विराट को बताया महत्वपूर्ण

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर विश्व कप में टीम की जीत के लिए कप्तान विराट कोहली को सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी मानते हैं। गंभीर के अनुसार विराट जैसे बल्लेबाजी करेंगे विश्व कप में भारत का प्रदर्शन उसपर काफी निर्भर होगा। विराट लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और इसी वजह से कि गंभीर ने ऐसा बयान दिया।

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार गंभीर ने कहा

“मैं उनकी बल्लेबाजी की प्रशंसा करता हूं, जिस तरह से वह रन बना रहे हैं। वह विश्व कप में भारत की संभावनाओं की कुंजी है। वह एक शानदार बल्लेबाज है।”

गंभीर रह चुके हैं विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा

गौतम गंभीर ने अपने करियर में एक ही क्रिकेट विश्व कप खेला और भारत को उसमें जीत मिली थी। उस टूर्नामेंट में वह भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे वहीं फाइनल में उन्होंने शानदार 97 रनों की पारी खेली थी।

फाइनल में गौतम ने विराट कोहली के साथ अच्छी साझेदारी भी बनाई थी। वीरेंदर सहवाग और सचिन के आउट होने के बाद गंभीर और विराट ने मुश्किल परिस्थिती में 83 रन जोड़कर टीम को मैच में वापस लाया था।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post गौतम गंभीर के अनुसार, विश्व कप में इस खिलाड़ी की प्रदर्शन तय करेगी भारत की जीत-हार appeared first on SportzWiki Hindi.