बॉल टेंपरिंग के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम में अपनी कप्तानी और पोजिशन गंवा चुके स्टीव स्मिथ के बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने की गुंजाइश अब समाप्त हो गई है. स्मिथ ने बीपीएल में खेलने का करार किया था. लेकिन नियम उनके आड़े आ रहे थे.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से लगी 12 महीने की पाबंदी झेल रहे हैं स्मिथ

दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से लगी 12 महीने पाबंदी के दौरान स्मिथ को क्लब क्रिकेट खेलने की छूट मिली हुई है. इसी के तहत उन्होंने बीपीएल में कोमिला विक्टोरियंस की ओर से खेलने का करार किया था. इस टीम ने उन्हें श्रीलंका के बल्लेबाज असेला गुणारत्ने की जगह साइन किया था.
इस वजह से बाहर हुए स्मिथ

लेकिन इस लीग के नियमों के मुताबिक सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को ही रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया जा सकता है जो खिलाड़ियों के शुरुआती ड्राफ्ट में शामिल रहे हों. स्मिथ के लिए इस मामले में रियायत दी थी लेकिन बाकी टीमों ने इस पर एतराज जता दिया. इसके बद बीपीएल की टेक्निकल कमेटी की टीमों के साथ मीटिंग हुई जो बेनतीजा रही थी. बांग्लादेश बोर्ड ने साफ़ किया है कि स्मिथ अब बीपीएल नहीं खेलेंगे. उन्होंने साफ़ कहा है कि वो नियमों के आड़े आ रहे थे. अब ये देखना होगा स्मिथ अब कब कोई सीरीज खेलेंगे.
शोएब मालिक की जगह कोमिला विक्टोरियंस के लिए शुरुआती 4 मैच के जुड़ने वाले थे स्मिथ

स्टीव स्मिथ पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक के जाने के बाद टीम से जुड़ते. शोएब मलिक भी कोमिला विक्टोरियंस टीम का हिस्सा हैं और पहले 4 मैच के बाद वो उपलब्ध नहीं रहेंगे. मलिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तानी टीम से जुड़ना होगा और इसी वजह से स्मिथ 4 मैचों के बाद टीम के साथ जुड़ने को कहा गया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अब बांग्लादेश की लीग में भी नहीं खेल सकेंगे स्टीव स्मिथ, बीसीबी ने लगा दी मुहर appeared first on SportzWiki Hindi.