टीम इंडिया के ‘युवराज’ इस समय ख़राब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर चल रहे है. इस दौरान युवराज सिंह लगातार घेरलू क्रिके खेल कर अपनी फॉर्म हासिल करने की कोशिश कर रहे है. वही इस दौरान उन्होंने तमिलनाडू के खिलाफ एक बार फिर से अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए है. इस दौरान उनकी पारी की वजह से एक बार फिर से आईपीएल में नीलामी के दौरान उन पर बड़ी बोली लग सकती है. तो आइये जानते है कि तमिलनाडू के खिलाफ युवराज सिंह ने क्या बड़ा कारनामा किया.
तमिलनाडू के खिलाफ ये कारनामा

आईपीएल की नीलामी से पहले एक बार फिर से युवराज सिंह ने अपने नाम का डंका बजाया. इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में 42 रन की पारी खेली. इस दौरान युवराज सिंह ने आठ चौके भी लगाए. वो भले ही अपनी पारी को एक बड़े स्कोर में बदल न सके पर उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की है. उससे एक बार फिर से उनका नाम आईपीएल की नीलामी से पहले चर्चा में आ गया है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बार युवराज सिंह पर कौन सी टीम दांव लगाती है.
करियर है ढलान पर

एक समय में टीम इंडिया के लिए सबसे मजबूत मध्यक्रम और मैच विनर बल्लेबाज रहे युवराज सिंह का करियर ढलान पर आ गया लगता है. ज्यादा पुरानी बात नहीं है, तीन साल पहले ही यानि साल 2015 में युवराज सिंह को आईपीएल नीलामी में 16 करोड़ में खरीदा गया था. युवराज को 2019 की आईपीएल नीलामी में केवल एक करोड़ का बेस प्राइस मिला है, जबकि 2018 में उन्हें 2 करोड़ का बेस प्राइस मिला था.

12 दिसंबर को चंडीगढ़ में जन्मे युवराज सिंह ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया हैं. साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के आलराउंडर युवराज सिंह का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है. युवराज को पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ रुपये के उनके बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया है. साल 2015 में 16 करोड़ में खरीदे गए युवराज को 2014 में रॉयल चैलेंजर बैंग्लोर ने 14 करोड़ में खरीदा था.
The post नीलामी से पहले युवराज सिंह ने एक बार फिर से दिखाई फॉर्म, लग सकता है बड़ा दांव appeared first on SportzWiki Hindi.