स्पोर्ट्स डेस्क।इन दिनों भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया दौरे पर है लेकिन इस टीम में धोनी और धवन शामिल है। धोनी ने टेस्ट से संन्यास लेने के कारण वह इसमें शामिल नहीं जबकी धवन का टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा नहीं होने के कारण उनको टीम में जगह नहीं दी गई है। लेकिन ये दोनों खिलाड़ी टीम में नहीं होने के कारण इस समय घर पर अपने परिवर के साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने शिखर धवन और महेंद्र सिंह धोनी पर आरोप लगाया और कहा की विश्व कप में केवल कुछ महीने बचे है,लेकिन ये दोनों खिलाड़ी घरेलू मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं।
IPL शुरू होने से पहले इस टीम ने बदल दिया अपना नाम और लोगो
इसके गावस्कर ने कहा की बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों को धरेलू टूर्नामेंटों से बाहर रहने की अनुमति किस कारण से दी है। धोनी केवल वनडे और टी20 का में खेलते है लेकिन पिछले एक महिने से वह कोई मैच नहीं खेले है जबकी आॅस्ट्रेलिया दौरे पर भी उनको आराम दिया गया है। धवन ने केवल टी20 मैच खेले हैं लेकिन टेस्ट में शामिल नहीं है। अगर ये दोनों खिलाड़ी आराम करेंगे तो विश्व कप के लिए तैयारी कब करेंगे।
जब गंभीर ने अपनी मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी कोहली को दी, देखें VIDEO
जब यह खिलाड़ी धरेलू मैच नहीं खेल रहे है तो सवाल उठता है की इनको नहीं खेलने की अनुमती किसने प्रदान की है। जब विश्व कप के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा तो इन दोनों खिलाड़ियों के चयन को लेकर सवला जरूर खड़े होंगे क्योंकि यह दोनों मैदान से ज्यादा तो घर पर अपना समय बीता रहे हैं। अगर यह घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इन दोनों का अभ्यास भी होगा और विश्व कप टीम में शामिल होने का दावा करेंगे तो कोई भी इनको लेकर सवला नहीं करेगा। विश्व कप को ध्यान में रखकर इन दोनों खिलाड़ियों को धरेलू मैचों में खेलना चाहिए।
Herald