इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए नीलामी मंगलवार को जयपुर में संपन्न हुई। इस नीलामी में देश-विदेश के करीब 350 खिलाड़ी थे, जिनमें से कुछ खिलाड़ियों की बोली लगी है। कई खिलाड़ियों में फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी दिखायी तो कुछ खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी।
आईपीएल के सोल्ड खिलाड़ियों से हटकर आपको हम इस रिपोर्ट में बताते हैं, वो टॉप-11 अनसोल्ड खिलाड़ी जिन पर पूरी उम्मीद तो थी लेकिन उनके नाम पर किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं ली। तो जानिए बेस्ट अनसोल्ड इलेवन…..
ब्रेंडन मैकुलम (कप्तान)
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे ब्रैंडन मैकुलम के चुने जाने की पूरी उम्मीद की जा रही थी। लेकिन ब्रेंडन मैकुलम का नाम बोली में आया तो किसी भी फ्रेंचाइजी के माथे से जू तक नहीं रेंगी और अनसोल्ड रहे।

एलेक्स हेल्स
इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स वैसे अपनी नेशनल टीम के एक बहुत अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन पिछले साल ही सनराईजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले एलेक्स हेल्स को इस बार किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

हाशिम अमला
दक्षिण अफ्रीका की टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक हाशिम अमला ने आईपीएल में अपना जलवा जरूर बिखेरा है। अमला ने दो शतक बनाए लेकिन इस बार नीलामी में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।

चेतेश्वर पुजारा
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज में से एक चेतेश्वर पुजारा का नाम वैसे टी-20 बल्लेबाजों में नहीं मिला जाता । लेकिन उन्होंने नीलामी के लिए अपना नाम दिया तो उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी।

मनोज तिवारी
बंगाल के कप्तान और भारत के लिए खेल चुके मनोज तिवारी एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। मनोज तिवारी आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं लेकिन उन्हें इस बार नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

नमन ओझा(विकेटकीपर)
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके मध्यप्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा भी काफी सालों से आईपीएल का हिस्सा हैं, लेकिन इस बार उन्हें खरीदने के लिए कोई टीम तैयार नजर नहीं आयी।

एंजेलो मैथ्यूज
श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजोलो मैथ्यूज एक बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं जो आईपीएल में भी खेल चुके हैं, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए कोई टीम उन्हें नहीं लेना चाहती थी।

क्रिस वोक्स
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर क्रिस वोक्स पिछले दो आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं, जिनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है लेकिन इस बार उनकी बोली शायद आईपीएल के बीच में ही चले जाने की संभावना को देखते हुए नहीं लगी।

जेसन होल्डर
वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर की तुलना एक अच्छे ऑलराउंडर में की जाती है। जेसन होल्डर के नाम पर नीलामी की संभावना तो थी लेकिन कोई फ्रेंचाइजी इनके साथ नहीं जाना चाहती थी।

एडम जाम्पा
ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के साथ ही आईपीएल में भी बढ़िया रहा है। जाम्पा के नाम पर जरूर उम्मीद की जा रही थी लेकिन उन्हें कोई खरीदने वाला नहीं मिला।

डेल स्टेन
दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन आईपीएल में एक शानदार गेंदबाजों में से एक रहे हैं। डेल स्टेन के नाम पर इस बार उनकी शानदार वापसी के कारण उम्मीद तो थी लेकिन कोई टीम नहीं मिल सकी।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आईपीएल के इस ऑक्शन की ये है बेस्ट अनसोल्ड इलेवन, जो बड़ी टीमो को भी दे सकती है मात appeared first on SportzWiki Hindi.