Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईएसएल: बेंगलुरू और मुबंई में होगी शीर्ष स्थान की जंग

बेंगलुरू
हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में अगर बेंगलुरू एफसी अभी तक अपराजित रही है और लीग की सर्वश्रेष्ठ टीम बनी है तो वहीं मुंबई सिटी एफसी की कहानी भी कुछ कम रोचक नहीं है। दोनों के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले में शीर्ष स्थान की जंग होगी। मुंबई को एफसी गोवा ने अपने घर फार्तोदा में 5-0 से हराया था, लेकिन उसके बाद मुंबई ने अपने खेल में गजब का सुधार किया है। बीते छह मैचों से वह अजेय है जिसमें से पांच में उसे जीत मिली है तो वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है। अपने इस प्रदर्शन के दम पर वह दूसरे स्थान पर आ गई है। अब रविवार को मुंबई को कांतिरावा स्टेडियम में बेंगलुरू एफसी जैसी मजबूत टीम से भिड़ना है। मुंबई इस मैच में पहले स्थान पर नजरें लेकर उतरेगा तो वहीं मेजबान तीन अंक लेकर शीर्ष स्थान पर अपने आप को और मजबूत करना चाहेगा।

बेंगलुरू के खिलाफ होने वाला यह मैच मुंबई के लिए यह किसी तरह से आसान नहीं होगा। वह लीग में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। अगर बेंगलुरू हार को टालने में सफल रही तो इस सीजन में पहली ऐसी टीम बन जाएगी जिसने सभी टीमों का सामना किया फिर भी हार नहीं देखी। यह रिकार्ड मेजबान के लिए एक अलग उपलब्धि होगा। बेंगलुरू के कोच कालर्स कुआड्राट ने कहा कि हमें पहले भी दूसरे नंबर पर काबिज टीम के साथ कई बार खेलना पड़ा है। यह हमारे लिए अलग चुनौती रही है। यह अच्छा है कि दूसरी टीमें हमें चुनौती की तरह देखती हैं। मुझे उम्मीद है कि कल हमारा मैच अच्छा होगा।’’