Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन देखने के बाद हैरान करते हैं ये तीन फैसले

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

तीसरे टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भारत की टीम का ऐलान कर दिया है. भारत की यह प्लेइंग इलेवन देखने के बाद तीन फैसले काफी हैरान करते है.

1. टीम में नहीं कोई स्पेशलिस्ट अनुभवी ओपनर 

भारत की इस टीम से केएल राहुल और मुरली विजय दोनों को ही बाहर कर दिया गया है. अब टीम में कोई भी अनुभवी स्पेशलिस्ट ओपनर बल्लेबाज नहीं है.

टीम में मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा और हनुमा विहारी तीनों को मौका मिला है. अब इन्ही तीन खिलाड़ियों में से किन्ही दो खिलाड़ियों को तीसरे टेस्ट में ओपनिंग का मौका मिलेगा. इन तीनों ही खिलाड़ियों को टेस्ट मैचों में ओपनिंग करने का कोई खास अनुभव नहीं है.

2. ऋषभ पंत को खराब प्रदर्शन के बाद क्यों नहीं किया गया बाहर?

ऋषभ पंत का इस सीरीज के शुरूआत दो टेस्ट मैचों में बहुत खराब प्रदर्शन रहा है. वह चार पारियों में मात्र 119 रन ही बना पाये है. ऐसे में उन्हें एक बार टीम में मौका देना समझ से परे है. ऋषभ पंत की जगह पार्थिव पटेल को टीम में मौका दिया जा सकता था.

3. अगर जडेजा फिट नहीं तो टीम में क्यों ?

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने एक दिन पहले ही अपने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, कि रविन्द्र जडेजा पूरी तरह फिट नहीं है, लेकिन अब उन्हें तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में चुना गया है.

रविन्द्र जडेजा फिट नहीं थे, तो उन्हें आखिर क्यों टीम में चुना गया है. भारतीय टीम मैनेजमेंट का यह फैसला भी समझ से बिल्कुल परे है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post तीसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन देखने के बाद हैरान करते हैं ये तीन फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.