Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने पूरे करियर में बनाए कई दुश्मन, लेकिन हमेशा सुकून की नींद सोया- गौतम गंभीर

gautam gambhir

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक रहे गौतम गंभीर ने हाल ही में सभी तरह की क्रिकेट से सन्यास का फैसला लिया। गौतम गंभीर ने मंगलवार को हर किसी को चौंकाते हुए सन्यास का फैसला कर दिया। गौतम गंभीर क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद आखिरी बार शनिवार को रणजी ट्रॉफी में नजर आए।

गौतम गंभीर ने अपने करियर की आखिरी पारी में शतक से कहा अलविदा

गौतम गंभीर ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में अपने जीवन का आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच खेला जहां उन्होंने आन्ध्र प्रदेश के खिलाफ अपनी अंतिम पारी में बेहतरीन पारी खेलते हुए 185 गेंदों में 112 रन बनाए।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने आखिर कार 2003 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने के बाद 2018 में 15 साल के क्रिकेट करियर को थाम लिया है।

गौतम गंभीर का विवादों से रहा खास नाता

अब ये दिल्ली का दिलेर बल्लेबाज अब कभी क्रिकेट के मैदान में खेलते तो नजर नहीं आएगा लेकिन इनके द्वारा किए गए हर एक पल को याद जरूर किया जाएगा। जिसमें उनकी बल्लेबाजी के साथ ही उनके विवादों से नाता भी रहेगा।

गौतम गंभीर के करियर में कई खिलाड़ियों के साथ तनातनी रही है जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट हो या घरेलू क्रिकेट या आईपीएल, हर जगह पर गौतम गंभीर को इस स्थिति का सामना करना पड़ा है।

विवादों पर गंभीर की बेबाक राय, दुश्मन कई बने लेकिन चैन की नींद सोया

अपने इसी व्यवहार को लेकर गौतम गंभीर ने आखिरी पारी के बाद बेबाक अंदाज में बात रखी है। उन्होंने कहा कि “मैं गलत चीजें और बनावटीपन पसंद नहीं कर सकता। मुझे लोग कहते हैं कि मैं थोड़ा सा नम्र हो सकता था लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता था। हां, मैंने दुश्मन बनाए लेकिन मैं शांति से सोया।”

गौतम गंभीर का पिछले साल दिल्ली के पूर्व कोच केपी भास्कर के साथ विवाद हो गया था। जिसको लेकर गंभीर ने केपी भास्कर की युवा खिलाड़ियों से खिलवाड़ करने पर सवाल खड़े किए थे। इस बात को लेकर उन्होंने कहा कि “निश्चित रूप से इससे मैं प्रभावित हुआ। मैं भी इंसान हूं, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि मैं अनुचित चीजों को होते हुए नहीं देख सकता था।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post अपने पूरे करियर में बनाए कई दुश्मन, लेकिन हमेशा सुकून की नींद सोया- गौतम गंभीर appeared first on SportzWiki Hindi.