Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हाकी विश्व कप का फाइनल देखने पहुंचेंगे सचिन तेंदुलकर

भुवनेश्वर
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रविवार को कलिंगा स्टेडियम में बेल्जियम और नीदरलैंड के बीच होने वाले हाकी विश्व कप फाइनल को देखने के लिये गैलरी में मौजूद रहेंगे। तेंदुलकर ने ट्वीट करके पुष्टि की कि वह भारत की मेजबानी वाले इस टूर्नामेंट का समर्थन करने के लिये भुवनेश्वर जायेंगे। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को विश्व स्तरीय इंतजाम करने के लिये बधाई भी दी। तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि पूरा देश पुरूष हाकी विश्व कप 2018 का समर्थन कर रहा है, यह दिल को छू लेने वाला है। विश्व स्तरीय इंतजामात के लिये नवीन पटनाकय, हाकी इंडिया को बधाई। समर्थन देने के लिये मैं कल कंिलगा स्टेडियम पहुंचूंगा। वहीं मिलते हैं। पूर्व क्रिकट जैसे अनिल कुंबले और वीरेंद्र सहवाग हाकी मैच के लिये भुवनेश्वर का दौरा कर चुके हैं। विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शाहरूख खान, माधुरी दीक्षित, ए आर रहमान और सलमान खान ने प्रस्तुति पेश की थी।