भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन कर रही है. हरमनप्रीत कौर जहाँ सिडनी थंडर के तरफ से खेल रही हैं. तो वहीँ स्मृति मंधाना होबार्ट हरिकेन्स के तरफ से खेल रही हैं.
हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना का पकड़ा शानदार कैच

29 साल की भारतीय टीम की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बिग बैश लीग में अपनी ही टीम की साथ स्मृति मंधाना का शानदार कैच लपका. बता दें, सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेन्स के बीच हो रहे मुकाबले में स्मृति मंधाना शानदार बल्लेबाजी कर रही थी. वो 29 रन बना के बल्लेबाजी कर रही थी तभी उनका एक शानदार कैच हरमनप्रीत ने पकड़ लिया.
यहाँ देखें विडियो
Harmanpreet leaps aannnddd…GONE!
A ripping catch to send off her countrywoman Smriti Mandhana!@CommBank | #WBBL04 pic.twitter.com/fsHX6OZyNQ
— Rebel Women's Big Bash League (@WBBL) December 21, 2018
बता दें, कैच करने के बाद हरमनप्रीत कौर ने कोई ख़ुशी नहीं मनाई जैसा की आप वीडियो में देख सकते हैं. बता दें,स्मृति मंधाना की टीम होबार्ट हरिकेन्स ने मैच में शानदार जीत दर्ज करी. इस मैच में हरमनप्रीत ने कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं किया और 13 रन बना कर आउट हो गई.
भारतीय महिला टीम के कोच पद के लिए पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन का नाम चुना गया है

भारतीय महिला टीम के कोच पद के लिए पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन का नाम चुना गया है. पीटीआई सूत्रों के मुताबिक 28 उम्मीदवारों के इंटरव्यू के बाद डब्ल्यूवी रमन को इस पद के लिए चुना गया है.
भारतीय पुरुष टीम को विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कोच गैरी कर्स्टन, पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन और वेंकटेश प्रसाद का नाम गुरुवार को इंटरव्यू के बाद महिला टीम के कोच के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था.इनमें से डब्ल्यूवी रमन के नाम पर मुहर लगी है.
हरमनप्रीत और मंधाना रमेश पवार को निकाले जाने के थे खिलाफ
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, हरमनप्रीत और मंधाना ने बीसीसीआई द्वारा कोच के लिए विज्ञापन जारी किए जाने के बाद बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी और सीओए को ई-मेल के जरिए पोवार को कोच पद पर बनाए रखने की अपील की थी.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post बिग बैश लीग में हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना का पकड़ा शानदार कैच फिर दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.
A ripping catch to send off her countrywoman Smriti Mandhana!