Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में वापसी को तैयार मलिंगा, दो करोड़ में इस टीम ने ख़रीदा

आईपीएल के 12वें सीजन के लिए ऑक्शन शुरू हो गया है और पहली बोली मनोज तिवारी की लगी. मनोज तिवारी के बाद चेतेश्वर पुजारा और ऐलेक्स हेल्स को भी कोई खरीदार नहीं मिला. अब तक बड़े खिलाड़ियों की बात करें तो युवराज सिंह, ब्रैंडन मैक्कलम, मार्टिन गप्टिल को कोई खरीदार नहीं मिला, तो वहीं, शिमरन हेटमायर, अक्षर पटेल, कार्लोस ब्रेथवेट, निकोलस पूरन, जॉनी बेयरस्टो करोड़ों रुपये में बिके हैं.

मुंबई में वापस गए योर्कर किंग मलिंगा 

आईपीएल में पिछले साल न बिकने वाले मलिंगा को एक बार फिर से आईपीएल में अपने रंग दिखाते हुए नज़र आएँगे. इस बार भी मुंबई ने मलिंगा को उनके बेस प्राइज पर ही ख़रीदा लिया था. आप को बता दें कि मलिंगा का बेस प्राइज दो करोड़ रूपए थे. मुंबई ने उन्हें दो करोड़ रुपये में ही ख़रीदा है.

आप को बता दें कि पिछली बार मलिंगा को किसी भी टीम ने खुद से नही जोड़ा था.जिसके बाद मुंबई ने उन्हें मेंटर के रूप में टीम से जोड़ लिया था.

इस दौरान मलिंगा को उनकी नेशनल टीम से बाहर कर दिया था. हालाँकि बाद मलिंगा ने अपनी फिटनेस में सुधार कर के टीम में वापसी की थी. जिसके बाद उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा है और वो लगातार अपनी रफ़्तार और योर्कर से बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबक बने हुए है. ऐसे में उनके जुड़ने से मुंबई की टीम को एक डेथ बॉलर मिल गया है.

पिछले सत्र में इसी समस्या से परेशान थी मुंबई इंडियंस 

अगर पिछले सत्र की बात करें तो मुंबई का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था, लेकिन इस दौरान मुंबई को डेथ ओवर में गेंदबाज़ी करने के लिए गेंदबाज़ नही मिल था, जिस वजह से टीम को कई बार काफी क्लोज मैच भी हारने पड़े थे. ऐसे में अब मुंबई के पास मलिंगा के आने से टीम को राहत मिली होगी.

इसके अलावा टीम के पास इस समय जसप्रीत बुमराह जैसा भी गेंदबाज़ है जो अखिरी के ओवेर्स में और ज्यादा खतरनाक हो जाता है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि मलिंगा अपनी वापसी का जश्न किस तरह से मानते है.

 

The post आईपीएल में वापसी को तैयार मलिंगा, दो करोड़ में इस टीम ने ख़रीदा appeared first on SportzWiki Hindi.