ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क का हालिया प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. जिस वजह से उनको हाल में ही काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है. स्टार्क पर हाल में ही महान स्पिनर शेन वार्न ने हमला बोला था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी फॉर्म हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए, जिस पर मिचेल स्टार्क ने आखिरकार बयान दे दिया है.
मुझे कोई फर्क नही पड़ता है

स्पोर्टस्टार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मैंने जब से डेब्यू किया है वो मेरा विरोध कर रहे है. इसी वजह से मैं उन पर ज्यादा ध्यान नही दे रहा हूँ. मैं उन पर ध्यान नही देना चाहता हूँ. मुझे लगता है कि जब तक कोच, कप्तान और टीम और स्टाफ मुझसे खुश है. तब तक मैं खुश हूँ. मुझे लगता है कि मैं अपनी भूमिका को अच्छे से निभा रहा हूँ, जो मुझे सबसे ज्यादा मैटर करता है. “

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“मुझे कोई भी फर्क नही पड़ता है कि बाहर कौन क्या कहता है. वो आठ सालों से मेरी आलोचना कर रहे है. ऐसे में अगर आने वाले सालो में भी वो मेरी बुराई करते हैं, तो मुझे कोई भी फर्क नही पड़ता है.
वार्न लगातर कर रहे हैं आलोचना

वार्न काफी समय से स्टार्क की आलोचना कर रहे है. हाल में ही भारत के खिलाफ पहले मैच में भी स्टार्क का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा था. पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उन्होंने 105 रन देकर सिर्फ 5 विकेट हासिल किये थे. जिसके बाद वार्न ने उनकी आलोचना की थी और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग की थी.
इस दौरान वार्न ने कहा था कि पिछले एक साल से स्टार्क अपनी फॉर्म में नही है और इसकी वजह उनका घरेलू क्रिकेट में न खेल पाना है. मुझे लगता लगता है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए.
इसके अलावा जॉनसन भी स्टार्क के प्रदर्शन की आलोचना कर चुके है. इसके अलावा उहोने स्टार्क की मदद करने की भी पेशकश की थी.
The post शेन वार्न पर फूटा मिचेल स्टार्क का गुस्सा, कहा माना उनकी बात तो लेना पड़ेगा मुझे संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.