भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने मंगलवार को अपने करियर का बड़ा फैसला करते हुए उसे यहीं पर थामने का फैसला किया है। गौतम गंभीर ने मंगलवार को सभी तरह की क्रिकेट से सन्यास का फैसला कर दिया है।
गौतम गंभीर ने सभी तरह की क्रिकेट से किया सन्यास का फैसला
मंगलवार को शाम के समय सोशल मीडिया में गौतम गंभीर के सन्यास की खबरों ने जबरदस्त जोर पकड़ा। 37 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज से इस बड़े फैसले की जानकारी दी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में गौतम गंभीर पिछले दो साल से भारतीय टीम में जगह नहीं बना पा रहे थे तो वहीं वो घरेलू क्रिकेट में लगातार अपना योगदान देते आ रहे थे।
दिल्ली के लिए रणजी मैच में आन्ध्रा के खिलाफ उतरेंगे आखिरी बार
लेकिन आखिरकार उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही घरेलू क्रिकेट को भी थामने का फैसला किया है। हालांकि गौतम गंभीर अपना फेयरवेल मैच के रूप में गुरुवार से शुरू हो रहे रणजी मैच में खेलेंगे।

दिल्ली की रणजी टीम गुरुवार से शुरू हो रहे रणजी सीजन के अगले चरण में आन्ध्र प्रदेश की टीम का सामना करेगी। इस एलिट ग्रुप बी के मैच में दिल्ली की टीम आन्ध्र प्रदेश की मेजबानी करेगी जो मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाएगा।
इस रणजी सीजन में गौतम गंभीर ने खेले हैं 2 मैच
दिल्ली के इस रणजी मैच के साथ ही गौतम गंभीर के करियर का ये अंतिम मैच होगा। वो अब तक इस रणजी सीजन में दिल्ली के लिए 2 रणजी मैच खेले हैं जिसकी 4 पारियों में गंभीर ने 44, 49, 1 और 60 रन के स्कोर किए हैं।

ऐसे में हम इतना तो कह सकते हैं कि वो इतनी ज्यादा खराब फॉर्म में नहीं थे लेकिन उन्होंने अब अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post गौतम गंभीर सन्यास लेने से पहले इस मैच में उतरेंगे आखिरी बार मैदान में appeared first on SportzWiki Hindi.