Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के पास है हनुमा विहारी के जगह रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में मौका देने की वजह, दोहरा सकते हैं इतिहास

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली के लिए टीम चुनना बहुत मुश्किल होते जा रहा है. 6 दिसंबर को इन दोनों टीमें के बीच सीरीज का आगाज होने वाला है. हनुमा विहारी और रोहित शर्मा के बीच किसी एक को खेलने पर संशय बना हुआ है. रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने को लेकर बहस का दौर शुरू हो गया है.

रोहित को टीम में लिए जाने से कई फायदे साबित हो सकते हैं 

टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर जिस तरह से इंग्लैंड में लड़खड़ाया था उसे देखते हुए रोहित का टीम में होना और भी जरूरी हो जाता है. जाहिर है वह नंबर 6 पर आते हुए टीम इंडिया की नैय्या पार लगा सकते हैं.

रोहित आखिरी बार भारत की ओर से द. अफ्रीका दौरे में टेस्ट खेले थे जहां वह बुरी तरह से फेल रहे थे. चूंकि, रोहित ने सीमित ओवर क्रिकेट में गजब का प्रदर्शन किया है उसी को देखते हुए उन पर कोहली ने जुआं खेला है.

2008 के इस किस्से की वजह से रोहित को मिल सकता है मौका 

दरअसल, 2008 ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट सीरीज के लिए वीरेंद्र सहवाग को संभावित 25 खिलाड़ियों में भी नहीं चुना गया था. बाद में उस समय टीम इंडिया के कप्तान रहे अनिल कुंबले ने सहवाग को टीम में शामिल करवाया और वह तीसरे टेस्ट में खेले भी. जैसे ही उनको मौका मिला उन्होंने क्या जमकर बल्लेबाजी की.

दो टेस्ट न खेलने के बावजूद वह भारत के लिए सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे

दिलचस्प बात ये रही कि शुरुआती दो टेस्ट न खेलने के बावजूद वह भारत के लिए सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. वैसा ही कुछ इस बार विराट कोहली ने प्रत्यक्ष रूप से तो नहीं लेकिन सेलेक्टर्स के जरिए रोहित की वापसी करके किया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली का ये जोखिम टीम इंडिया का बेड़ा कैसे पार लगाता है.

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विराट कोहली के पास है हनुमा विहारी के जगह रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में मौका देने की वजह, दोहरा सकते हैं इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.