Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: पहले मोहम्मद शमी ने आरोन फिंच को किया था चोटिल फिर पहली ही गेंद पर किया कुछ ऐसा

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान टीम ने संभली हुई शुरूआत की। कल के नाबाद बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और टिम पेन को धीमी शुरुआत दी। इसके बाद मोहम्मद शमी ने एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरू कर दिया। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर टिम पेन और आरोन फिंच को पवेलियन भेजा।

पहली ही गेंद पर आउट हुए फिंच

कल चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच आज कप्तान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे। पहली ही गेंद पर उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेज दिया।

लंच के बाद पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद शमी ने पेन को आउट किया और अगली ही गेंद पर उन्होंने आरोन फिंच को पवेलियन भेज दिया। वह गेंद लेग स्टम्प के बाहर थी लेकिन किस्मत ने फिंच का साथ नहीं दिया।

पुजारा की तरफ हुए आउट

आरोन फिंच भी चेतेश्वर पुजारा की तरह लेग स्टम्प के बाहर जाती गेंद पर आउट हुए। गेंद ने उनके ग्लब्स में लगी और विकेटकीपर ऋषभ पन्त के हाथों में चली गयी। पन्त ने पीछे शानदार कैच लपका।

फिंच कल 37 के स्कोर पर नाबाद थे और आज उसी स्कोर पर पवेलियन लौट गये। ऋषभ पन्त ने विकेट के पीछे कई आसान कैच टपकाए हैं लेकिन फिंच का कैच उन्होंने शानदार तरीके से लपका।

शमी की गेंद पर ही हुए थे चोटिल

सलामी बल्‍लेबाज आरोन फिंच भारत के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद फिंच की गेंद पर चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्‍हें हॉस्पिटल ले जाया गया। फिंच तीसरे दिन के टी ब्रेक से ठीक पहले चोटिल हुए।

13वें ओवर में शमी की शॉर्ट गेंद फिंच के हाथ पर लगी। जिसके बाद फिंच दर्द से कहराने लगे और फिजियो को बुलाया। गेंद उनकी उंगली पर लगी थी। इसके बाद उन्‍हें एक्‍स रे के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।

देखें वीडियो:

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: पहले मोहम्मद शमी ने आरोन फिंच को किया था चोटिल फिर पहली ही गेंद पर किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.