Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, चयनकर्ताओं ने इस स्टार खिलाड़ी को किया टीम से बाहर

संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को न्यूजीलैंड की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर 2-1 से जीत हासिल की। इस जीत से न्यूजीलैंड की टीम के हौंसलें बुलंद हैं और वो इसी हौंसलों के साथ अपनी सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की 13 सदस्यीय टीम घोषित

न्यूजीलैंड की मेजबानी में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 दिसंबर से वेलिंगटन में होने जा रहा है और इसी टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम का चयन कर लिया है।

न्यूजीलैंड की टीम को वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया जिसमें एक बड़ा ही चौंकाने वाला फैसला भी देखने को मिला।

न्यूजीलैंड की टीम में ड्रीम डेब्यू करने वाले विलियम सोमरविले को नहीं मिली जगह

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के लिए जबरदस्त डेब्यू करने वाले स्पिन गेंदबाज विलिमयम सोमरविले को टीम में जगह नहीं दी गई। विलियम सोमरविले ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हासिल किए थे।

लेकिन न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ अपने वतन में होने वाली टेस्ट सीरीज के इस पहले टेस्ट मैच में एकमात्र स्पिनर के रूप में एजाज पटेल को मौका दिया तो वहीं विलियम सोमरविले को नजरअंदाज कर दिया गया।तो वहीं युवा खिलाड़ी विल यंग को मौका मिला है।

एजाज को संयुक्त अरब अमीरात में प्रदर्शन का मिला ईनाम

न्यूजीलैंड टीम के चयन को लेकर चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि “एजाज ने संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर अपना पूरा मौका हासिल किया और वो न्यूजीलैंड में भी एक सिद्ध कलाकार हैं। विलिमयम सोमरविले ने निर्णायक अबू धाबी मैच में निश्चित रूप से शानदार डेब्यू किया था। ये जानकर अच्छा लग रहा है कि हमारे पास गुणवत्ता है। जो हमें स्पिन गेंदबाजी में प्रतियोगी बना सके।

 

इस तरह से है वेलिंगटन टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की टीम

केन विलियमसन(कप्तान) रॉस टेलर, टॉम लाथम, जीत रावल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, टीम साउथी, नील वेगनर, एजाज पटेल, ट्रेंट बोल्ट, मेट हैनरी, विल यंग

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, चयनकर्ताओं ने इस स्टार खिलाड़ी को किया टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.