स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में शुक्रवार से खेला। आपको बता दे की हाल ही में भारत पर ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर नही आयी। स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा चोटिल हो गए और दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।
लेकिन हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली का बयान सामने आया है उन्होंने कहा है की ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और बल्लेबाज रोहित शर्मा की अनुपस्थिति के बावजूद आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत पूरी तरह मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और उनके पास अभी भी जीत का पूरा मौका है। उनका कहना है की भारत के पास काफी अच्छे खिलाड़ी है जों मैच में बेहतर प्रदर्शन करेगें। साथ ही ओपनर पृथ्वी शॉ भी अभी चोटिल हैं और दूसरे मैच में भी नहीं खेल सकेंगे।
विराट कोहली का कहना है की भारतीय टीम हर हाल में मैच जीतना चाहेगी। साथ ही आपको बता दे की एडिलेड में खेले गये पहले टेस्ट में भारत ने 31 रन से जीत दर्ज की थी। साथ ही रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए थे। साथ ही माना जा सकता है रोहित शर्मा की की जगह हनुमा विहारी को टीम में जगह मिल सकती है।
और ये भी पढ़े:
विराट कोहली की जगह तीसरे नंबर पर खेल सकता है ये खिलाड़ी
आज के दिन इस भारतीय खिलाड़ी ने जड़ा था वनडे इतिहास का तीसरा दोहरा शतक
Herald