ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम के पहली पारी 326 रनों पर सिमट गयी। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भारतीय तेज गेंदबाजों का जमकर सामना किया। उनके सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 112 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय कुछ खास नहीं कर पाए।
केएल राहुल ने 2 रन बनाये

दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का खराब फॉर्म जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट में 149 रन बनाने के अलावा अभी तक वह इस साल विदेशी दौरों पर पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। आज भी सिर्फ 2 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर बोल्ड हो गये।
सीधी गेंद को राहुल नहीं समझ पाए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि उस गेंद पर आगे से शॉट खेले या पीछे रहे। कम कोई पहला मौका नहीं है जब केएल राहुल टेस्ट मैच में बोल्ड हुए हों।
लगातार हो रहे बोल्ड या एलबीडबल्यू

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पिछले काफी समय से लगातार बोल्ड या एलबीडबल्यू हो रहे हैं। एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों को छोड़ दें तो इंग्लैंड दौरे और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वह लगातार बोल्ड का एलबीडबल्यू हुए हैं।
उन्हें अंदर आती गेंदों पर परेशानी है और सभी टीमें इसका जमकर फायदा उठाती हैं। यहाँ तक की वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उनका बल्ला पूरी तरह शांत रहा था लेकिन पृथ्वी शॉ की चोट की वजह से उन्हें यहाँ मौका मिल गया।
लगातार मिल रहे मौके

भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाजी की परेशानी कोई नई नहीं है। शिखर धवन भी इसी तरह फ्लॉप होने के बाद ड्राप हुए हैं। अब केएल राहुल को लगातार फ्लॉप होने के बाद भी मौके मिल रहे हैं।
इस साल अभी तक खेली 21 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 468 रन ही निकले हैं। इनमें 149 रन एक ही पारी के हैं। उसके अलावा उनके बल्ले से कुछ ख़ास रन नहीं निकले हैं। ऐसे में उनके करियर पर तलवार लटक रही है।
देखें वीडियो:
Awesome.
Watch via Kayo here: https://t.co/mzWOwn19la #AUSvIND pic.twitter.com/2GUDyp4YBl
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 15, 2018
The post वीडियो: केएल राहुल फिर हुए फ्लॉप, जोश हेजलवुड ने कुछ ऐसे बिखेर दी गिल्लियां appeared first on SportzWiki Hindi.