Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुरुष हॉकी विश्व कप का गान भारत को समर्पित : ए आर रहमान

मुंबई
संगीत जगत में एन्थम के लिए संगीतकार ए आर रहमान का नाम नया नहीं है लेकिन इस बार पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए गीत तैयार करने के वास्ते जब उनसे संपर्क किया गया तो उनकी ख्वाहिश थी कि इस कार्य में पूरे देश और संस्कृति का समावेश हो। ‘जय हो इंडिया’ एन्थम को गुलजार ने लिखा है और इसमें शाहरूख खान एवं नयनतारा नजर आएंगे। दो बार आॅस्कर पुरस्कार से सम्मानित हो चुके संगीतकार रहमान ने गीत जारी करने के मौके पर कहा कि यह भारत को समर्पित है। रहमान ने कहा कि वीडियो और गीत हॉकी से परे है। जब लोग कुछ देखते हैं तो वे कई चीजों के लिए इसे देखते हैं। जब आप खेल के लिए कुछ करते हैं तब हमें लगता है कि हमें संस्कृति को भी शामिल करना चाहिए। गीत भारत को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हॉकी एक राष्ट्रीय खेल है और मैं इसे अपने दिल से कुछ देना चाहता था। इससे पहले रहमान ‘‘लगान’’, ‘‘127 आॅवर्स’’ और ‘‘मिलियन डॉलर आर्म’’ के लिए एन्थम लिख चुके हैं।