Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और टीम पेन के विवाद पर बोले ऑस्ट्रेलियाई कोच, कहा भारतीय टीम काफी आक्रमक थी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज में कई विवाद दोनों टीमों के साथ जुड़ रहे हैं. पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करी. दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए भारत को पटखनी दे दी. इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन के बीच जमकर कहासुनी हुई.

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा  भारतीय टीम काफी आक्रमक थी

ऑस्‍ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने पर्थ टेस्‍ट जीतने के बाद माना कि भारतीय टीम काफी आक्रमक थी. हालांकि इस दौरान सीमाएं नहीं लांघी गई. फॉक्‍स क्रिकेट से बातचीत के दौरान लैंगर ने कहा,

“बतौर कप्‍तान दोनों खिलाड़ी खेल में अपने नेतृत्‍व की छाप छोड़ने का प्रयास कर रहे थे.मुझे मैच के दौरान किसी भी वक्‍त दोनों कप्‍तानों के द्वारा अभद्र भाषा नहीं दिखी बल्कि मैं कहूंगा कि मैच के दौरान काफी मजाक देखने को मिला.टेस्‍ट मैच में ये सब होना चाहिए. ये खेल का हिस्‍सा है. दोनों टीमों की तरफ से मैच में मस्‍ती देखने को मिली.”

भारत के आक्रमक रवैये के सामने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम डट कर खड़ी नजर आई

जस्टिन लैंगर इस बात से खुश हैं कि शुरुआत में भारत के आक्रमक रवैये के सामने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम डट कर खड़ी नजर आई.

‘तीसरे दिन का खेल खत्‍म होते वक्‍त चीजें काफी भावुक हो गई थी. सच बताऊं तो मुझे लगा कि भारतीय टीम काफी आक्रमक है, लेकिन मुझे मजा आया. यही ट्रेस्‍ट क्रिकेट है. हमें मैदान पर अपनी प्रतिभा काे समझना होगा. हम पर्थ टेस्‍ट में ऐसा कर पाए.’

आज के समय में जब हर जगह कैमरे लगे हैं हम पहले जैसी घटनाओं की कल्पना नहीं कर सकते 

“डेनिस लिली और जावेद मियांदाद के दिन अब जा चुके हैं. एक समय में एंड्रयू साइमंड्स  भी मैच देखने आए फैन्‍स के खिलाफ उग्र रवैया अपना चुके हैं. ये घटनाएं काफी चर्चा में रही, लेकिन आज के समय में जब हर जगह कैमरे लगे हैं हम उस तरह की घटनाओं की कल्‍पना नहीं कर सकते हैं. अगर उस तरह की चीजें अब होती है तो इसे पागलपन कहा जाएगा. वो क्रिकेट नहीं था.विराट और टिम पेन काफी करीब आ गए थे, लेकिन उनके बीच कोई संपर्क नहीं हुआ. ये क्रिकेट का हिस्‍सा है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post विराट कोहली और टीम पेन के विवाद पर बोले ऑस्ट्रेलियाई कोच, कहा भारतीय टीम काफी आक्रमक थी appeared first on SportzWiki Hindi.