Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐडिलेड टेस्ट जीते, लेकिन विराट इससे ‘नाखुश’

ऐडिलेड
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को टीम के अपने साथियों से अधिक धैर्य और जज्बा दिखाने को कहा जिससे 4 मैचों की सीरीज के बाकी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हताश किया जा सके। उनका मानना है कि भारत ने पहली पारी में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी नहीं की। भारत ने ऐडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 86 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे लेकिन चेतेश्वर पुजारा की 123 रन की पारी की बदौलत टीम 250 रन बनाने में सफल रही और बाद में टेस्ट मैच को 31 रन से जीता। 

ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद कोहली ने कहा, ‘पहली पारी में, हमने पहले सत्र में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी नहीं की और उनके गेंदबाजों को मैच में वापसी का मौका दिया। हम क्रीज पर अधिक देर टिकेंगे तो उन्हें दूसरे या तीसरे स्पैल के लिए आना होगा और आपके पास रन बनाने के अधिक मौके होंगे क्योंकि जब कूकाबूरा गेंद कोमल हो जाती है तो आप आसानी से शॉट खेल सकते हो।’ 

दूसरी पारी में मुरली विजय (18) और लोकेश राहुल (44) ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। कोहली ने कहा, ‘विजय और राहुल ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की, मुझे लगता है कि उस समय आसमान में बादल छाए थे और वह काफी महत्वपूर्ण चरण था, उन्होंने गेंदबाजों को निशाना बनाया विशेषकर राहुल ने। मुझे लगता है कि इन योगदानों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 323 रन के लक्ष्य में 44 रन का योगदान बड़ा है।’ 

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस मैच में खेलने के तरीके पर सभी को गर्व होना चाहिए। हर बल्लेबाज चाहता है कि वह 40 रन को शतक में बदले और अगले मैच में हम सभी यह करने का प्रयास करेंगे। अगर मैच आपके नियंत्रण में है तो इसका फायदा उठाओ।’