Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: जानिए क्या होती हैं ‘ड्राॅप इन’ पिच, जिसका पर्थ में भारत कर रहा है सामना

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच का पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम से आगाज हो चुका हैं। बता दे पर्थ के ऑप्टस मैदान पर ये पहला टेस्ट मैच होगा। इससे पहले यहां दो वनडे मैच यहां खेले जा चुके हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा यहां कई घरेलू मैच भी खेले जा चुके हैं। इस पिच की सबसे अलग बात यह हैं कि यह पिच बाहर से बनकर आती हैं। इस तरह की पिच को ‘ड्राॅप इन’ पिच भी कहा जाता हैं।

जानिए कैसी होती हैं ड्राॅप इन पिच

जब किसी क्रिकेट की पिच को मैदान के बाहर से बनाकर लाया जाता हैं। तो इस तरह की पिचों को ‘ड्राॅप इन’ पिच कहते हैं। बता दें भारत में इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल अभी तक नहीं किया गया हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाना एक आम बात हो गयी हैं।

ऑप्टस स्टेडियम की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक , पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ‘ड्राॅप इन’ पिचों का इस्तेमाल 1996 में किया गया था। वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया के पांच मैदानों जैसे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, स्पाॅटलेस स्टेडियम सिडनी, एतिहाद स्टेडयिम मेलबर्न, एडीलेड आवेल और ऑप्टस स्टेडियम और पर्थ में इस तरह की ‘ड्राॅप इन’ पिचों का उपयोग किया जाता हैं।

बता दें इन सभी पिचों को बाहर बनाया जाता हैं। इस पिच को बनाने के लिए उसी मैदान की मिट्टी और घास का इस्तेमाल किया जाता हैं। पिच बनने के बाद यहां घरेलू मैच भी कराए जाते हैं। ताकि इस पिच की अच्छे से टेस्टिंग हो सके।

इसके बाद इसे क्यूरेटर की निगरानी में मैदान में लाकर फिक्स कर दिया जाता है। बता दें इस पिच को लाने के लिए बड़ी-बड़ी क्रेनों का इस्तेमाल किया जाता है।

ज्यादा उछाल भरी होती हैं पिच


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ‘ड्राॅप इन’ पिच पर खेला जा रहा हैं। वहीं पिच क्यूरेटर ब्रेट के अनुसार ये मैच पांच दिनों से पहले ही समाप्त हो जाएगा। यहां जो भी कप्तान पहले टाॅस जीतेगा वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर मैदान पर भारत के खिलाफ उतर चुकी हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के इस दूसरे मैच की जीत कौन से टीम अपने नाम करती हैं।

पिच पर तेज़ गेंदबाज हैं सफल


ऑस्ट्रेलिया के इस मैदान पर भले ही ये पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा हो। लेकिन इससे पहले यहां काफी सारे घऱेलू मैच खेले जा चुके हैं। और उन मैचों के दौरान इस पिच पर सबसे ज्यादा तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा हैं।

बता दें इस मैदान पर अभी महज 54 विकेट गिरे हैं। जिसमें से 43 विकेट तेज़ गेंदबाजों ने चटकाए हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बीच एक बेहतरीन जंग देखने को मिलेगी।

भारतीय टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखकर ये कहा जा सकता हैं कि ये पिच उनके अनुकूल साबित होगी।

The post ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: जानिए क्या होती हैं ‘ड्राॅप इन’ पिच, जिसका पर्थ में भारत कर रहा है सामना appeared first on SportzWiki Hindi.