स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों ख़राब फॉर्म से जूझ रहे है और इसके चलते वो टीम से है। ऐसे में धोनी अपना खाली समय परिवार के साथ बिता रहे है, वहीं दूसरी तरफ कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर उनपर हमला बोल रहे है। उनका कहना है कि धोनी घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेल रहे है?
अब हाल ही में पूर्व भारतीय आॅलराउंडर और चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने कहा है कि हर खिलाड़ी अपने आप में अलग है, लेकिन राष्ट्रीय टीम में चयन से पहले अपनी योग्यता साबित करने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। उन्होने आगे कहा, बहुत से सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं। ऐसे में बीसीसीआई को अपनी नीतियों में बदलाव करना चाहिए। '
आपको बता दे, इन दिनों शिखर धवन भी टीम से बाहर है और वो भी रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं। वहीं बता दें कि धोनी काफी समय से अपनी ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी-20 टीम में जगह नहीं दी गई। अब उन्हें जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरना है।
यह भी पढ़े:-
B'day special: टूर्नामेंट के दौरान ही पता चला कैंसर है, फिर भी खेलते रहे युवराज सिंह
Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कही ये बात
रोहित शर्मा की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिल सकती है दूसरे टेस्ट में जगह
Herald