विश्व क्रिकेट में कई बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जो अपने-अपने किसी स्पेशल शॉट के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें कई तरह के शॉट्स हैं जो किसी एक स्पेशल बल्लेबाज के द्वारा ही ज्यादातर देखी जाती है। इसकी बात करे तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी हैं जिनकी एक शॉट है हेलीकॉप्टर शॉट….
महेन्द्र सिंह धोनी के फेवरेट शॉट हेलीकॉप्टर शॉट पर इस बल्लेबाज ने किया राज
पूरा क्रिकेट जगत महेन्द्र सिंह धोनी को इस खास हेलीकॉप्टर शॉट के लिए पहचानता है। धोनी ने अपने करियर में ढेरों बार इस शॉट का नजारा दिखाया है।

महेन्द्र सिंह के पसंदीदा शॉट के बारे में पूछने भर से हेलीकॉप्टर शॉट का जवाब हर किसी की जुबां से निकलने लगता है, लेकिन आजकल ये शॉट महेन्द्र सिंह धोनी नहीं बल्कि कोई और खिलाड़ी लगा रहे हैं और वो भी एक के बाद एक…
राशिद खान के बल्ले से हेलीकॉप्टर शॉट
हेलीकॉप्टर शॉट के जन्मदाता कहे जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी से किसी और बल्लेबाज ने ये शॉट छिन लिया है। और वो क्रिकेटर हैं अफगानिस्तान के सनसनी राशिद खान….
@MSL_T20 @durban_heat
pic.twitter.com/0yfE6NnQWt
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) December 13, 2018
जी हां… अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान वैसे तो अपनी मिस्ट्री गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आजकल वो जहां जा रहे हैं वहां बल्लेबाजी में हेलीकॉप्टर शॉट खेलते नजर आ रहे हैं।
राशिद खान के हेलीकॉप्टर शॉट पर डेनियल वाएट की प्रतिक्रिया
हाल ही में शारजाह में खेली गई टी-10 लीग में तो राशिद खान का हेलीकॉप्टर शॉट दिखा था, तो वहीं एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही मजांसी सुपर लीग में राशिद खान ने हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर हर किसी को अपना फैन बना दिया।
राशिद खान के द्वारा खेले गए हेलीकॉप्टर शॉट का जिक्र उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराईजर्स हैदराबाद ने किया जिसमें उन्होंने ट्वीटर पर राशिद खान के शॉट का वीडियो शेयर किया
After the @T10League, @rashidkhan_19 pulled out the helicopter
shot yet again in last night’s @MSL_T20 clash against Tshwane Spartans
@durban_heat @ChennaiIPL @msdhoni https://t.co/tabMVzWvmT
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) December 13, 2018
तो वहीं इसके बाद इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटर डेनियल वाएट ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तारीफ की। और ट्वीट कर लिखा कि “फिर से नहीं इसे रोको”
Not again
stop ittttt
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) December 13, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट पर राशिद खान का कब्जा देख डेनियल वायट ने की ये अपील appeared first on SportzWiki Hindi.





