न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन की गिनती मौजूदा समय में सबसे शानदार बल्लेबाजों में होती है। केन विलियम्सन उस फैब फोर का हिस्सा हैं जिसमें भारत के विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ और इंग्लैंड के जो रूट शामिल हैं।
क्रिकेट के फेब फोर हैं विराट, स्मिथ, रूट, विलियम्सन
विश्व क्रिकेट में मौजूदा दौर की बात करें तो विराट कोहली, जो रूट, केन विलियम्सन और स्टीवन स्मिथ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में रखा जाता है जिनकी पूरी दुनिया ही दीवानी है।

इन चारों ही बल्लेबाजों में वो काबिलियत मौजूद है जिसके बाद इनमें से किसी को भी कमतर नहीं माना जा सकता है। चारों ही बल्लेबाज किसी ना किसी मामले में एक-दूसरे से बढ़कर हैं।
केन विलियम्सन अपने तीनों ही विरोधियों से सीखना चाहते हैं कुछ ना कुछ
अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक चारों ही बल्लेबाजों की गिनती सर्वश्रेष्ठ में तो होती है लेकिन वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन अपने बाकी तीनों प्रतिद्वंद्वों विराट कोहली, जो रूट और स्टीवन स्मिथ से कुछ ना कुछ सीखना चाहते हैं।

जी हां, केन विलियम्सन ने एक बड़ा खुलासा किया जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी बात रखते हुए कहा है कि वो अपने इन तीनों ही विरोधी खिलाड़ियों से कुछ ना कुछ लेना चाहते हैं।
तीनों ही हैं विश्व स्तरीय खिलाड़ी- केन विलियम्सन
केन विलियम्सन ने ईएसपीएन क्रिक इंफो से बात करते हुए कहा कि “वे तीनों ही विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं और सभी बहुत अलग खिलाड़ी हैं। सबसे आकर्षक चीजों में से एक ये हैं कि वे सभी अलग-अलग खिलाड़ी तो हैं लेकिन बहुत प्रभावी हैं।”

“जो रूट में मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद हैं वो उनकी गेंदबाजों को थप्पड़ की तरह उल्टा मारने वाली शॉट, कोहली के तो अधिकांश शॉट्स अच्छे ही हैं। और स्टीव स्मिथ में मुझे उनका मिड-विकेट की तरफ खेलने का तरीका बड़ा पसंद आया।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन, भारतीय कप्तान विराट कोहली से सीखना चाहते हैं ये शॉट appeared first on SportzWiki Hindi.