Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ते ही यह चार खिलाड़ी नहीं बचा पाएंगे भारतीय टीम में अपनी जगह

भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे है. जो कप्तान विराट कोहली के पसंदीदा है. यह पांच खिलाड़ी खराब प्रदर्शन भी कर ले. तब भी इन पांच खिलाड़ियों को टीम से बाहर नहीं किया जाता है.

आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में भारत के ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो कप्तान विराट कोहली के पसंदीदा खिलाड़ी है. अगर विराट कोहली टीम की कप्तानी छोड़ दे, तो यह पांच खिलाड़ी टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते है.

हार्दिक पंड्या 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के अगर सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों की बात करे, तो शायद उसमे सबसे टॉप लिस्ट में नाम हार्दिक पांड्या का ही होगा. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी पर बहुत भरोसा करते है. मीडिया में भी हार्दिक पांड्या का बचाव करते हुए कोहली कई बार देखें गये हैं.

विराट की कप्तानी में अगर हार्दिक पंड्या खराब प्रदर्शन भी करते है, तो उन्हें टीम से ड्राप नहीं किया जाता है.  भविष्य में अगर विराट कोहली कप्तानी छोड़ते है, तो हार्दिक पांड्या का टीम की प्लेइंग इलेवन में बने रहना बहुत मुश्किल होगा.

केएल राहुल

केएल राहुल भी विराट के पसंदीदा खिलाड़ियों की लिस्ट में है. लगातार खराब फॉर्म के बावजूद कप्तान विराट कोहली केएल राहुल को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह दे रहे है. अगर जिस दिन विराट कोहली भारत की कप्तानी छोड़ देंगे. उस दिन से केएल राहुल का भी भारतीय टीम से पत्ता कट सकता है.

ऋषभ पंत 

ऋषभ पंत को भी कोहली का पसंदीदा खिलाड़ी कहना गलत नहीं होगा. ऋषभ पंत भले ही प्रदर्शन ना कर पा रहे हो, लेकिन कप्तान कोहली उनका लगातार बचाव कर रहे है. अगर कोहली कप्तानी छोड़ दे, तो ऋषभ पंत का भी भारतीय टीम में जगह बना पाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जायेगा.

उमेश यादव 

उमेश यादव का भी बचाव कप्तान कोहली जमकर करते है. उन्हें हमेशा भारतीय टीम के साथ रखते है. हालाँकि, कई बार उमेश यादव का बहुत खराब प्रदर्शन रहता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम से ड्राप नहीं किया जाता है.

अगर कभी विराट कोहली टीम की कप्तानी छोड़ते है, तो उमेश यादव पर भी तलवार लटक सकती है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली के कप्तानी छोड़ते ही यह चार खिलाड़ी नहीं बचा पाएंगे भारतीय टीम में अपनी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.