Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिखाई खेल भावना, जीता ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत का दिल

एडिलेड ओवल में खेला जा रहा बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहद ही रोमांचक अंदाज में पूरे 31 रनों से जीतकर अपने नाम किया. टेस्ट सीरीज के शुरु होने से पहले ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार बताया जा रहा था और एडिलेड टेस्ट जीतकर विराट एंड कंपनी ने दुनियाभर को बहुत कुछ साबित भी कर दिया.

ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहला टेस्ट मैच जीतने के लिए 323 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन इस लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम मात्र 291 रन ही बना सकी और टीम इंडिया यह टेस्ट मैच पूरे 31 रन से जीतकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से आगे हो गयी.

शमी ने दिखाई खेल भावना 

(Photo by / Getty Images)

एडिलेड टेस्ट मैच कई मायनो में यादगार और ऐतिहासिक बन गया. मैच के दौरान कई ऐसे लम्हे रहे जो लम्बे समय तक चर्चा का अहम केंद्र बने रहेगे. मगर मोहम्मद शमी ने अंतिम दिन के खेल में जो खेल भावना दर्शायी वह कोई भी खेल प्रेमी आसानी से नही भुला पायेगा.

दरअसल यह बात ऑस्ट्रेलियाई पारी के 100.5वें ओवर की है. इस गेंद पर नाथन लायन बल्लेबाजी कर रहे थे और गेंदबाजी आक्रमण पर थे मोहम्मद शमी. शमी ने तेजी के साथ अपना रन अप लेकर आये और लायन को गेंद डाली, लेकिन यह गेंद सीधे नाथन लायन के कंधे पर जा लगी. मोहम्मद शमी की यह गेंद बहुत तेजी के साथ नाथन लायन के कंधे पर जाकर लगी और लायन ने तुरंत अपना कंधा पकड़ लिया.

इसके तुरंत बाद शमी लायन के पास गये और उनका हाल चाल पूछा. आमतौर पर यूँ, तो सभी तेज गेंदबाज ऐसा ही करते हैं, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया का इतिहास किसी से भी छिपा नहीं है. मैदान पर दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अपना आपा खोने से कभी भी बाज नहीं आते. मगर इस बार ना सिर्फ नाथन लायन ने, बल्कि शमी ने भी अच्छी खेल भावना का परिचय दिया.

वीडियो में देखे पूरा दृश्य: 

खूब चला लायन का बल्ला 

(Photo by : Getty Images)

एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान नाथन लायन ने ना सिर्फ गेंद से सफलता हासिल की, बल्कि बल्ले से भी शानदार खेल दिखाया. पूरे टेस्ट मैच में नाथन लायन कुल 8 विकेट अपने नाम किये. वही बात अगर बल्लेबाजी की करे, तो पहली पारी में नाथन जहाँ 24 रन बनाकर नाबाद लौटे तो दूसरी में भी नाथन लायन ने झुझारू 38 रनों की नाबाद पारी खेली.

अंतिम विकेट के लिए नाथन लायन ने जोश हेजलवुड के साथ मिलकर 32 रन जोड़े. नाथन और हेजलवुड दोनों ही ऑस्ट्रेलियन टीम को जीत के करीब लेकर जा रहे थे, लेकिन आर अश्विन ने जोश हेजलवुड 13 को आउट कर ऑस्ट्रेलिया टीम को ऑल आउट कर दिया.

(Photo by : Getty Images)

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिखाई खेल भावना, जीता ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.