Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- बांग्लादेश के खिलाफ अंपायर के फैसले से एविन लुईस हुए नाराज कर दी ये ये हरकत

वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है जहां वो इस समय टेस्ट और वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में दो-दो हाथ कर रही है। टी-20 सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने खतरनाक अंदाज में जीतकर इसकी बेहतरीन शुरुआत की।

बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज

जिसके बाद गुरुवार को दोनों ही टीमों के बीच शेर ए बांग्ला स्टेडियम में दूसरा टी-20 मैच खेला गया। जिसमें मेजबान बांग्लादेश ने हाई स्कोरिंग मैच में वेस्टइंडीज को 36 रनों से हराकर सीरीज को बराबरी पर ला दिया।

ढाका में खेले गए तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज का दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी का न्योता दिया।

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को दूसरे टी-20 में 36 रनों से दी शिकस्त

बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज लिटन दास 34 गेंद 60 रन, शकीब अल हसन के 26 गेंद 42 रन और आखिरी पलों मे महमुदुल्लाह के 21 गेंद 43 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में 211 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इस बड़े लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा। हालांकि शाई होप 19 गेंदों में 36 रन और रोवमेन पावेल के 34 गेंद 50 रन की पारियां जरूर निकली लेकिन आखिर में विंडीज की टीम 19.2 ओवर में 175 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और मैच को 36 रन से गंवा दिया।

अंपायर के फैसले पर इविन लुईस ने दिखाया जबरदस्त गुस्सा

इस मैच के दौरान वैसे तो बांग्लादेश के प्रदर्शन पर ही हर किसी का ध्यान रहा लेकिन मैच में विंडीज के सलामी बल्लेबाज इविन लेविस के साथ जो हुआ वो भी सबसे बड़ी सुर्खियां रहा।

विंडीज की पारी के पहले ही ओवर की 5वीं गेंद पर इविन लेविस को अंपायर ने अबू हैदर की गेंद पर पगबाधा आउट करार दे दिया। लेकिन ये गेंद साफ तौर पर बल्ले का हिस्सा लेती हुई पेड से लगी थी। लेकिन अंपायर ने इसे आउट करार दे दिया।

आउट करार देते ही इविन लेविस बहुत ही निराश हो गए और उन्होंने अंपायर के फैसले पर जबरदस्त गुस्सा दिखाया। और गुस्से का इजहार करते हुए उन्होंने रिव्यू का इस्तेमाल किया जहां उन्हें नॉट आउट करार दिया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो- बांग्लादेश के खिलाफ अंपायर के फैसले से एविन लुईस हुए नाराज कर दी ये ये हरकत appeared first on SportzWiki Hindi.