वैसे तो इस साल टीम इंडिया का प्रदर्शन घरेलू सीरीज और वनडे क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है. लेकिन विदेशों में टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक कुछ ख़ास नही रहा है. टीम को साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड में हार का सामना करना पड़ा है. इसकी मुख्य वजह टीम की सलामी जोड़ी की असफलता बताई जा रही है. टीम ने इस साल पांच सलामी बल्लेबाजों को मौका दिया है.
आप को जानकार हैरानी होगी इस दौरान सिर्फ एक ही बल्लेबाज़ कुछ ख़ास कर सका है.
सलामी बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट को मेलबर्न के एमसीजी में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच के लिए भारत ने अपने दोनों ओपनर बल्लेबाजों केएल राहुल और मुरली विजय को बाहर कर दिया है. ये दोनों ही बल्लेबाज दोनों टेस्ट मैचों में रन बनाने में असफल रहे थे.

वैसे केएल राहुल और मुरली विजय ही ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो टेस्ट मैचों में ओपनर के तौर पर फेल हुए हैं. साल 2018 में टीम इंडिया ने ओपनर के तौर पर पांच बल्लेबाजों को खिलाया. इनमें से एक को छोड़ दें तो बाकी चार बल्लेबाज बुरी तरह से नाकाम हुए हैं. जिन पांच बल्लेबाजों ने इस साल ओपनिंग करने का मौका मिला वे केएल राहुल, मुरली विजय, शिखर धवन, पार्थिव पटेल और पृथ्वी शॉ हैं.
आइये जानते है इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन

इनमें पांचों बल्लेबाजों में से केवल पृथ्वी शॉ ही ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने रन बनाये है. शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट खेले जिसकी तीन पारियों में उन्होंने 118.50 की औसत से 237 रन बनाए. इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है.

वहीं दूसरे ओपनर्स की बात करें, तो कोई भी पूरे साल 30 की औसत से रन नहीं बना पाया. केएल राहुल ने इस साल 10 मैचों की 18 पारियों में 22.41 की औसत से कुल 381 रन बनाए.
मुरली विजय ने 8 मैचों की 15 पारियों में 18.80 की औसत से 282 रन बनाए. शिखर धवन ने छह मैचों की 11 पारियों में 27.36 की औसत से 301 रन बनाए और विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल की बात करें तो उन्होंने एकमात्र मैच खेला और 16 रन बनाये.
आप को बता दें कि किसी कैलेंडर ईयर में यह भारतीय ओपनर्स द्वारा की गई सबसे खराब परफॉर्मेंस है. विदेशों में जीत न मिलने की पीछे ओपनर्स का फ्लॉप होने को बड़ी वजह माना जा रहा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टेस्ट क्रिकेट में इस साल भारत ने अजमाए है ये पांच सलामी बल्लेबाज़, एक को छोड़ कर सब हुए फ्लॉप appeared first on SportzWiki Hindi.