Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीवी सिंधु ने BWF वर्ल्ड टूर किया अपने नाम, फाइनल में जापान की ओकुहारा को हरा बनी ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। पीवी सिंधु भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी है। भारत की इस स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने कल बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का फाइनल्स जीतने में सफल हुई। इसके साथ ही पीवी सिंधु ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। पीवी सिंधु ने ओकुहारा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस शानदार जीत के साथ ही सिंधु को बधाईयों को तांता लग गया।

भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान की ओकुहारा को 62 मिनट में ही परास्त कर दिया। पीवी सिंधु ने ओकुहारा को 21-19, 21-17 से हरा ये बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का फाइनल्स अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने इस साल अपना पहला खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है।

पीवी सिंधु भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में भी अपना वर्चस्व दिखा चुकी है। पीवी सिंधु महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। आपको बता दें भारत की स्टार शटलर खिलाड़ी दो बार वर्ल्ड चैम्पियशिप के फाइनल में उप-विजेता रही थीं। आपको बता दें कि पीवी सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है।