Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BYE BYE 2018: इन खिलाड़ियों ने बनाएं इस साल ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस महिला क्रिकेटर ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। दोस्तों, जैसा कि सब लोग अब नए साल के स्वागत के लिए अभी से तैयारियों में लग गए है। 2019 नए साल के आने से पहले 2018 हमारे बीच से विदा लेगा। अब बहुत कम दिन बचे है जब 2018 हमारे ​बीच से विदा ले लेगा। 2018 हर क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा रहा। आज हम आपको 2018 में क्रिकेट के मैदान मे बने अनचाहे रिकॉर्ड के बारें में बताने जा रहे है। तो आइए नजर डालिए...

विराट कोहली: भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान व दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी विराट कोहली के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा। विराट कोहली ने इस साल अपने दस हजार रन पूरे किए। विराट कोहली 213वें मैच में सबसे तेज अंतर्राष्ट्रीय करियर में दस हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

मिताली राज: ​मिताली राज के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने इस साल सबसे ज्यादा अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। राज ने सबसे ज्यादा 197 वनडे मैच खेले है। इसके साथ ही मिताली राज वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं।

एरोन फिंच: कंगारू टीम के तूफानी ओपनर बल्लेबाज फिंच ने इस साल जिम्बाब्वे ​के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ी 172 रनों की शानदार व्यक्तिगत पारी खेली। फिंच ने इस आतिशी पारी के दौरान 76 गेंदों में 16 चौके और 10 छक्को की मदद से 172 रन बनाए।

यासिर शाह: पाक के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा। होगा भी क्यों नहीं क्योंकि पाक के इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने इस साल 82 पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की। यासिर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बने।

सर्वोच्च वनडे स्कोर इंग्लैंड: इयोन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने कंगारूओं के खिलाफ इस साल वनडे का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट 481 रनों का विशाल स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया।