क्रिकेट जगत में वैसे तो बहुत से खिलाड़ी हैं। लेकिन उनमें से कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने कम वक़्त में टीम इंडिया के अंदर अपनी जगह बनाई हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं कुलदीप यादव। भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का आज 24वां जन्मदिन माना रहे हैं।
14 दिसंबर 1994 को कानपुर में जन्में कुलदीप यादव को भारत के लिए खेलतेे एक साल हो गया हैं। बता दें इस बेहतरीन खिलाड़ी ने 2017 में टीम इंडिया में डेब्यू किया था। महज एक साल के अंदर ही न जाने कितने सारे रिकार्ड्स अपने नाम किये।
इतना ही नहीं ये खिलाड़ी अपने महज एक साल के करियर में वनडे में हैट्रिक भी ले चुके हैं। कुलदीप अभी तक 33 वनडे मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 67 विकेट अपने नाम किये हैं। बता दे इनमें एक हैट्रिक भी शामिल है।
वनडे मैचों के दौरान हैट्रिक लेने वाले कुलदीप तीसरे खिलाड़ी हैं। कुलदीप से पहले ये कारनामा चेतन शर्मा और कपिल देव कर चुके हैं।
टी-20 में चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

बता दें भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए है। क्रिकइन्फो के डेटा के मुताबिक, कुलदीप के नाम 33 विकेट दर्ज हैं।
इस लिस्ट में दूसरा नाम नीदरलैंड के गेंदबाज माइकल रिपन का है। इनके नाम पर 15 विकेट दर्ज हैं। 2017 में अपना पहला डेब्यू मैच खेला था। महज एक साल के भीतर ही उन्होंने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।
कैसे होती हैं चाइनामैन गेंदबाजी

भारतीय टीम के इस बेहतरीन गेंदबाज को चाइनामैन के नाम से भी जाना जाता हैं। बता दें जब कोई दाएं हाथ का स्पिनर गेंद को अंगुलियों की बजाय कलाई से स्पिन कराता है। तब चाइनामैन गेंदबाजी होती हैं।
ये गेंदबाजी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में हुए टेस्ट मैच के दौरान आयी थी। उस समय ये गेंदबाजी वेस्टइंडीज के अनऑर्थोडॉक्स बॉलर एलिस अचॉन्ग ने बल्लेबाज वाल्टर रॉबिन्स के खिलाफ की थी।
उनकी इस गेंदबाजी ने रॉबिन्स बोल्ड भी किया था। इस चौंकाने वाली गेंद पर आउट हुए रॉबिन्स ने चिल्लाते हुए ‘चाइनामैन’ कहा था। बस इसी मैच के बाद से ही इस तरह की गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को चाइनामैन बॉलर’ कहा जाने लगा।

कोच ने शुरु करवाई स्पिन गेंदबाजी
कुलदीप भारतीय टीम में एकमात्र चाइनामैन गेंदबाज हैं। कुलदीप बताते हैं कि उन्हें इस तरह की गेंदबाजी करने की बिल्कुल भी प्रैक्टिस नहीं थी। वह अपनी शुरुआत से ही इस तरीके की गेंदबाजी करते हुए आए हैं। और मौजूदा समय तक इस कला में निपुण हो चुके हैं।
जब से कुलदीप ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। तब वो महज तेज़ गेंदबाजी ही किया करते थे। मिड डे में एक इंटरव्यू के दौरान कुलदीप ने बताया कि ,
“मैं पहले से ही तेज गेंदबाजी की प्रैक्टिस किया करता था, लेकिन मेरे कोच ने एक दिन कहा कि तुम स्पिन डालकर देखो। मैंने उनकी बात को मानते हुए एक गेंद फेंकी और वो तेज़ी के साथ घूमी। मैं उस समय तक ये भी नहीं जानता था कि चाइनामैन गेंदबाज कौन होते हैं। जिसके बाद कपिल सर ने मुझे चीज़े बताई और मैंने प्रैक्टिस की। “
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post HBD कुलदीप यादव: इनके कहने पर कुलदीप बने चाइना मैन नहीं तो आज कर रहे होते ये काम appeared first on SportzWiki Hindi.