Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC Test Rankings: कप्तान कोहली की टेस्ट रैकिंग में बादशाहत बरकरार

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की श्रृखंला में भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी एक एक से बराबरी पर है। हाल ही खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत को 146 रन से मात दी थी। वैसे इससे पहले खेले गए मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

एलेन बार्डर ने विराट कोहली के बारे में क्यों बोली ऐसी बात जो शायद लगे उन्हें...

अब बात करें आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग तो इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पर्थ में खेले गए दूसरे क्रिकेट टेस्ट में शतक की बदौलत रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान और मजबूत कर लिया है।

अलविदा 2018: इन टॉप बल्लेबाजों ने इस साल वनडे में बनाएं सबसे ज्यादा रन, टॉप में ये इंडियन

वैसे अबकी बार विराट के इस शीर्ष स्थान को न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन छीन सकते थे लेकिन पर्थ टेस्ट में विराट के शतक ने ताजा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखने में कामयाबी हांसिल की है।

विराट ने दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी ही जमीन पर सातवां टेस्ट शतक बनाया और इस मामले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली जिन्होंने अपने करियर में आस्ट्रेलिया में इतने ही शतक बनाये थे।

विराट कोहली नहीं ये भारतीय खिलाड़ी है सबसे बड़ा क्रिकेटर: कपिल देव

इधर आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन भी 55वीं से 46वीं रैंकिंग पर पहुंच गये हैं। आजिंक्या रहाणे 15वें स्थान पर आ गये हैं तो वहीं बल्लेबाज रिषभ पंत 48वीं रैंकिंग पर पहुंच गये हैं।